एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में होंगे बड़े बदलाव, ग्रीन-स्टार्क की वापसी के बाद ऐसी होगी प्लेइंग 11

IND Vs AUS: भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस हिस्सा नहीं लेंगे.

India Vs Australia Indore Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मार्च से इंदौर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला शुरू होने जा रहा है. सीरीज में पहले ही 0-2 से पिछड़ चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने अब करो या मरे की स्थिति है. अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मुकाबले को भी गंवा देती है तो उसके लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैैंपियनशिप के फाइनल की राह भी मुश्किल हो सकती है. इसलिए बेहद ही महत्वपूर्ण मुकाबले को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव करेगी. इस मैच में कप्तानी का जिम्मा स्मिथ के पास रहेगा.

ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबलेे में टॉप, मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी सभी क्षेत्रों में बदलाव करने होंगे. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वार्नर दूसरे टेस्ट में चोटिल होने के बाद सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वार्नर के स्थान पर ट्रेविस हेड ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे. लाबुशेन, स्मिथ और हेंड्सकॉम ने इस दौरे पर टिक कर बल्लेबाजी करने की कोशिश की है. इन तीनों पर हालांकि अब बड़ी पारी खेलने का दबाव होगा.

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे राहत भरी खबर ऑलराउंडर कैमरूम ग्रीन की वापसी है. पहले दो टेस्ट से बाहर रहने वाले ग्रीन अब पूरी तरह से फिट हैं और वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. ग्रीन की वापसी से ऑस्ट्रेलिया को मिडिल ऑर्डर में एक और राइट हैंड से बल्लेबाजी का विकल्प मिला है. इसके साथ ही ग्रीन की गेंदबाजी करने की क्षमता भी ऑस्ट्रेलिया को फायदा पहुंचाएगी.

कैरी नंबर सात पर बल्लेबाजी करेंगे. कैरी पर भी बड़ी पारी खेलने का दबाव रहेगा. पैट कमिंस के नहीं खेलने से ऑस्ट्रेलियाई टीम कमजोर तो होगी. लेकिन स्टार्क की वापसी कमिंस की कमी को खलने से रोक सकती है. स्टार्क भी ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का विकल्प देते हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया इस मैच में भी लायन और मर्फी की जोड़ी पर ही भरोसा जताएगी. अगर पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है तो फिर बोलेंड को चांस मिल सकता है.

Australia Playing 11: ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, टॉड मर्फी, नाथन लियोन. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget