एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए 15 फरवरी को होगा भारतीय टीम का चयन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे और दो टी-20 मैचों की सीरीज के लिए 15 फरवरी को भारतीय टीम का चयन किया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे और दो टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज के लिए 15 फरवरी को भारतीय टीम का चयन किया जाएगा. 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले संभवत: भारत की लिमिटेड ओवरों की यह आखिरी सीरीज होगी. इस सीरीज के बाद खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों में जुट जाएंगे.

चयन समिति इस सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना चाहेगी लेकिन वह इस बात की भी ध्यान रखेगी की वह इस तरह की टीम भी न चुने जिसे ऑस्ट्रेलिया को फायदा हो. ऐसे में चयन समिति के लिए टीम में सही संतुलन बनाना बड़ी चुनौती होगी. भारत ने बीते साल लगातार विदेशी दौरे किए हैं और वहां हमारे तेज गेंदबाजों ने काफी भार उठाया है जिसके कारण उन्हें आराम करने का मौका नहीं मिला.

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीनियर खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट निश्चित तौर पर चर्चा का विषय होगा क्योंकि हम सभी जानते हैं कि भारतीय टीम लगातार खेल रही है और चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट ने आम सहमति से यह फैसला किया है कि खिलाड़ियों को जरूरी आराम दिया जाए.

टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड सीरीज के आखिरी दो वनडे और टी-20 सीरीज में आराम दिया गया था. ऐसे में रोहित शर्मा को भी कुछ मैचों में आराम दिया जा सकता है.

हालांकि चयन समिति को एक ऐसी टीम चुननी होगी जिससे ऑस्ट्रेलिया भारत पर हावी ना हो. भारत के खिलाफ सीरीज ऑस्ट्रेलिया के आत्मविश्वास में इजाफा कर सकती है. ऐसे में गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है जिन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान आराम किया था.

टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि आईपीएल के दौरान भी खिलाड़ियों पर नजर रखी जाएगी.

शास्त्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, "हम इस मामले को लेकर बीसीसीआई और सीओए से संपर्क में हैं. हमारे पास कुछ नीतियां हैं और हम उनका पालन करना चाहेंगे. आमतौर पर आईपीएल के दो महीने मेरे लिए आराम के होते हैं और इस दौरान में सिर्फ क्रिकेट देखने का लुत्फ उठाता हूं, साथ ही युवा खिलाड़ियों को देखता हूं, लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस आईपीएल में मैं खिलाड़ियों पर नजर रखूंगा."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
Embed widget