एक्सप्लोरर

INDvsAUS: पहले मैच में आज आमने-सामने होंगे भारत-आस्ट्रेलिया


INDvsAUS: पहले मैच में आज आमने-सामने होंगे भारत-आस्ट्रेलिया

रांची: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 सीरीज का पहला मैच आज यहां झारखंड क्रिकेट संघ (जेसीए) अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने की होगी. भारत ने आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से मात दी थी.


वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या, चाइनामैन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने आस्ट्रेलिया को पूरी सीरीज में परेशान किया था.


भारत के लिए 38 साल के आशीष नेहरा का टीम में वापसी करना अहम साबित होगा. नेहरा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की तिगड़ी भारत को तेज गेंदबाजी में अच्छे विकल्प मुहैया कराएगी.


पत्नी की तबियत खराब होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर रहे धवन सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. हालांकि वनडे सीरीज में उनकी गैर मौजूदगी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंजिक्य रहाणे को टीम में नहीं चुना गया है. धवन अपने पुराने जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ एक बार फिर नजर आ सकते हैं.


लोकेश राहुल के रूप में भारत के पास एक और सलामी बल्लेबाज का विकल्प मौजूद है.


वहीं दूसरी तरफ, आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में मिली हार को भुला कर नए आत्मविश्वास के साथ इस सीरीज में उतरना होगा. लेकिन टी20 सीरीज़ से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान स्टीव स्मिथ के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा है. स्मिथ पूरी टी20 सीरीज़ से बाहर होकर वापस स्वदेश लौट गए हैं. 


टीम की सबसे बड़ी कमजोरी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, एरॉन फिंच के ऊपर निर्भरता है. वनडे सीरीज में भी यही देखने को मिला था, लेकिन टी-20 छोटा प्रारूप है और यहां कोई भी बल्लेबाज खतरनाक साबित हो सकता है.


आस्ट्रेलिया के पास ग्लेन मैक्सवेल जैसा टी-20 विशेषज्ञ हैं. वहीं टी-20 में ट्रेविस हेड भी सफल रहे हैं.


टी-20 के लिए आस्ट्रेलिया ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ को शामिल किया है. वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम पेन की वापसी हुई है.


हरफनमौला खिलाड़ी मोइजेज हेनरिक्स और डेन क्रिस्टियन जैसे टी-20 विशेषज्ञों से आस्ट्रेलियाई टीम मजबूत दिख रही है.


वनडे में गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस और केन रिचर्डसन पर भी काफी जिम्मेदारी होगी.


टीम:


भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा और अक्षर पटेल.


ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर(कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, डेन क्रिस्टियन, नाथन कल्टर-नाइल, पैट कमिंस, एरॉन फिंच, ट्रेविस हेड, मोइजेज हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन (विकेटकीपर), केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा, मार्कस स्टोइनिस.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
IND vs ENG T20: भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड
भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget