एक्सप्लोरर

India vs Australia Day 3, Tea Report: अच्छी शुरुआत के बाद राहुल-विजय आउट, टीम इंडिया की बढ़त 100 रनों के पार

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 101 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

लंबे वक्त बाद टीम इंडिया के सलानी बल्लेबाज़ों की अच्छी शुरुआत की मदद से भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मजबूत स्थिती में पहुंच गया है. एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक भारत ने 2 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं. जबकि उसकी कुल बढ़त 101 रनों की हो गई है.

हालांकि अच्छी शुरुआत के बाद भारत ने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट खेल के दूसरे सेशन में ही गंवा दिए. लेकिन टीम के सबसे भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (11) और कप्तान विराट कोहली (2) अब भी क्रीज़ पर जमे हुए हैं.

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने आज सुबह के सेशन में बारिश के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम को 235 रनों पर ढेर कर 15 रनों की बढ़त दिलाई थी. जिसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी की अच्छी शुरुआत की.

राहुल और मुरली विजय(18) ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े लेकिन मिशेल स्टॉर्क ने इस साझेदारी को मजबूत नहीं होने दिया और विजय को पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट करा भारत को दिन का पहला झटका दिया.

इसके बाद राहुल ने पुजारा के साथ 13 रन ही जोड़े थे कि जोश हेजलवुड ने राहुल को विकेट के पीछे खड़े टिम पेन के हाथों कैच आउट करा भारत का दूसरा विकेट भी गिरा दिया.

इससे पहले दिन के खेल में तीसरे दिन 191/7 से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के स्कोर से 59 रन पीछे थी. लेकिन कल अर्धशतक बनाकर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे ट्रेविस हेड ने आज पहले स्टार्क के साथ मिलकर टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया. उन्होंने तीसरे दिन शनिवार को मिशेल स्टॉर्क (15) के साथ 27 रनों की साझेदारी कर टीम को 204 के स्कोर तक पहुंचाया था लेकिन इसी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने स्टॉर्क को विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा मेजबान टीम को दिन का पहला झटका दिया.

इसके बाद पहली बार दिन की बारिश शुरु हुई और मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. इसके बाद मैच फिर शुरु हुआ और हेड ने नाथन लायन के साथ पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाज़ों ने फिर से साझेदारी बनाई और टीम को 235 रनों तक लेकर गए. नाथन लायन ने आतिशी अंदाज़ में दो चौके और एक छक्के के साथ 24 रन बनाए. लेकिन इसी स्कोर पर मोहम्मद शमी ने ट्रेविस हेड को रिषभ पंत के हाथों विकेटों के पीछे लपकवा दिया. ये शमी का मैच का पहला विकेट भी था.

इसके बाद अगली ही गेंद पर शमी ने हेज़लवुड को भी आउट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी 235 रनों पर समेट दी. जिसकी मदद से भारत को पहली पारी के अपने 250 रनों के आधार पर 15 रनों की बढ़त मिली है.

भारत के लिए अश्विन और बुमराह ने 3-3 जबकि शमी और इशांत ने 2-2 विकेट चटकाए.

टीम इंडिया ने टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा की शतकीय पारी की मदद से पहली पारी में 250 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget