एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पुजारा के 100वां टेस्ट पर सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई, देखें ICC का स्पेशल मैसेज

Cheteshwar Pujara: भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा 13वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस मौके पर सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी.

Cheteshwar Pujara 100th Test: दिल्ली के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला जा रहा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए बेहद खास बन गया है. वह भारत की तरफ से टेस्ट फॉर्मेट में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2010 में अपना पहला टेस्ट खेलने के बाद पुजारा ने खुद को टीम में पूरी तरह से स्थापित कर लिया.

चेतेश्वर पुजारा ने खुद को टेस्ट फॉर्मेट में एक विशेषज्ञ नंबर-3 के बल्लेबाज के तौर पर अभी तक खुद को साबित किया है. 100वें टेस्ट मैच के मौके पर उनका पूरा परिवार भी मैदान पर मौजूद था और उन्हें पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने एक स्मृति चिन्ह देकर मैच के शुरू होने के पहले उनको इस ऐतिहासिक मौके पर मुबारकबाद दी.

इस दौरान उनकी इस उपलब्धि पर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा वर्तमान खिलाड़ियों ने भी पुजारा को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने चेतेश्वर पुजारा को 100वें टेस्ट मैच की बधाई देते हुए लिखा कि टीम इंडिया के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने पर पुजारा आपको ढेर सारी बधाई. यह बेहद ही खास पल है. आप लगातार देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देते रहें.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम की नजर इस टेस्ट सीरीज में कम से कम 3 मुकाबले अपने नाम करने पर होगी ताकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में लगातार दूसरी बार जगह पक्की की जा सके. चेतेश्वर पुजारा ने अपने 100वें टेस्ट मैच से पहले इसी को लेकर कहा था कि मेरा लक्ष्य देश के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना है जिसके लिए यदि हम इस सीरीज के बाकी बचे 3 में से 2 मुकाबले और जीत जायेंगे तो फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लेंगे.

वहीं मैच के शुरू होने से पहले चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि जब मैं युवा था तो भारत के लिए खेलने का सपना देखता था लेकिन मैने कभी नहीं सोचा था कि मैं 100 टेस्ट मैच खेलूंगा. टेस्ट क्रिकेट सबसे कठिन फॉर्मेट है जिसमें आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. मैं सभी युवाओं को सिर्फ यह संदेश देना चाहता हूं कि आपको लगातार कड़ी मेहनत करना जारी रखना चाहिए तभी आपको भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में खेलने का मौका मिलेगा.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: रवींद्र जडेजा स्पेशल क्लब में शामिल होने से सिर्फ एक विकेट दूर, ऐसा रहा 'जड्डू' का टेस्ट सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget