एक्सप्लोरर

IND vs AUS: रवींद्र जडेजा स्पेशल क्लब में शामिल होने से सिर्फ एक विकेट दूर, ऐसा रहा 'जड्डू' का टेस्ट सफर

Ravindra Jadeja: टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भारतीय गेंदबाजों के खास क्लब में शामिल होने के लिए एक विकेट की दरकार है.

India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी (शुक्रवार) से खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम नई दिल्ली में होगा. सीरीज में वापसी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतना जरूरी है. मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को एक पारी और 132 रन से हराया था. यह मैच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए खास है. वह इस मुकाबले में व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. 

कीर्तिमान रचने से एक विकेट दूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में रवींद्र जडेजा के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका है. अगर वह एक और विकेट लेते हैं तो भारत की तरफ से 250 या उससे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. जडेजा टेस्ट में अब तक 249 विकेट ले चुके हैं. अगर वह एक विकेट लेने में सफल होते हैं तो जडेजा भारत के आठवें गेंदबाज होंगे जो टेस्ट में 250 विकेट पूरे करेंगे. 

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर
 
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है. कुंबले अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लेने में सफल रहे. उनके अलावा आर अश्विन 457, कपिल देव 434, हरभजन सिंह 417, ईशांत शर्मा 311, जहीर खान 311, बिशन सिंह बेदी 266 और रवींद्र जडेजा 249 विकेट ले चुके हैं. 

जडेजा का टेस्ट सफर

रवींद्र जडेजा ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में टेस्ट डेब्यू किया था. बीते 10 वर्षों से वह टीम इंडिया का नियमित हिस्सा हैं. जडेजा अब तक 61 टेस्ट खेल चुके हैं. इन 61 मुकाबलों में उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 2593 रन बनाने के अलावा 249 विकेट झटके हैं. टेस्ट में उनके नाम 3 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं. क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 175 रन नाबाद है. वहीं बॉलिंग की बात की जाए तो 48 रन देकर 7 विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. 

यह भी पढ़ें:

Women's T20 World Cup 2023: विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत की हैट्रिक, तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget