एक्सप्लोरर

IND vs AUS: केएल राहुल के बाद टीम इंडिया का कौन होगा नया उपकप्तान? BCCI ने रोहित शर्मा पर छोड़ा फैसला

Team India: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष 2 मैचों के लिए टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान का चयन करेंगे. हाल ही में बीसीसीआई सिलेक्टर्स ने केएल राहुल को वाइस-कैप्टन पद से हटा दिया.

Rohit Sharma Will Dicide Test Vice Captain: टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप रहने वाले भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल की छु्ट्टी हो गई है. हालांकि बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने उनकी जगह वाइस कैप्टन की घोषणा नहीं की है. भारतीय बोर्ड ने यह फैसला कप्तान रोहित शर्मा पर छोड़ दिया है. अब हिटमैन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष दो मैचों के लिए भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान का फैसला करेंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के शेष दो मुकाबले इंदौर और अहमदाबाद में खेले जाएंगे. 

रोहित पर छोड़ा गया फैसला

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, किसी को भी उप-कप्तान बनाने का फैसला नहीं लिया गया है. इसके बजाय यह अधिकार रोहित शर्मा को दिया गया है कि उनकी कॉल के अनुसार मैदान छोड़ने की स्थिति में टीम का नेतृत्व कौन करेगा? इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर में घोषित की गई भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया था. लेकिन उनकी खराब फॉर्म के चलते उन्हें चयनकर्ताओं ने उपकप्तान के पद से हटा दिया. बीसीसीआई सिलेक्टर्स ने दिल्ली में खेले गए टेस्ट के बाद शेष दो मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान किया. जिसमें चयनकर्ताओं ने किसी भी खिलाड़ी को उपकप्तान पद के लिए नहीं चुना. 

खराब दौर से गुजर रहे केएल राहुल

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल मौजूदा समय में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. वह बीते एक साल से टेस्ट मैचों में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो बीते एक साल से वह टेस्ट मैच में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. पिछले 5 टेस्ट मैचों में केएल राहुल किसी भी पारी में 23 से ज्यादा रन नहीं बना पाए. उन्होंने जनवरी 2022 में टेस्ट मैच में आखिरी बार हाफ सेंचुरी लगाई थी. तब साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में खेले गए टेस्ट मैच में केएल राहुल ने पहली पारी में 50 रन बनाए थे. उसके बाद से वह टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:

Women's T20 World Cup: न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम, आखिरी मैच में श्रीलंका को 102 रन से रौंदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget