एक्सप्लोरर

IND vs AUS: शुभमन-कोहली के प्रदर्शन के दम पर भारत ने बनाए 289 रन, तीसरे दिन बैकफुट पर रहा ऑस्ट्रेलिया

Ahmedabad Test: अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर विराट कोहली और रवीन्द्र जडेजा नाबाद लौटे. भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 191 रन पीछे है.

Ahmedabad Test, 3rd Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 289 रन बना लिए हैं. इस वक्त विराट कोहली और रवीन्द्र जडेजा क्रीज पर हैं. विराट कोहली 128 गेंदों पर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि रवीन्द्र जडेजा 16 बनाकर नाबाद लौटे. फिलहाल, भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 191 रन पीछे है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए नॉथन लियोन, मैथ्यू कुन्हेमैन और टॉट मर्फी को 1-1 कामयाबी मिली.

शुभमन गिल की शानदार शतकीय पारी

इससे पहले ओपनर शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली. शुभमन गिल ने 235 गेंदों पर 128 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 1 छक्के जड़े. शुभमन गिल ऑफ स्पिनर नॉथन लियोन की गेंद पर आउट होकर पवैलियन लौटे. वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने 42 रनों का योगदान दिया. जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े. शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े.

ऐसा रहा मैच का हाल

वहीं, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 480 रन बना डाले. ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 180 रन बनाए. जबकि ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने 114 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके अलावा टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ, नॉथन लियन और ट्रेविस हेड ने क्रमशः 41, 38, 34 और 32 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं. भारत के लिए रवि अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके. जबकि मोहम्मद शमी ने 2 विकेट अपने नाम किया. अक्षर पटेल और रवीन्द्र जडेजा को 1-1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

PSL 2023: तीनों पारियों में ताबड़तोड़ अर्धशतक, पाकिस्तान को मिल गया नया स्टार ओपनर; हैरान कर देने वाले हैं आंकड़े

SL vs NZ 1st Test: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा श्रीलंका-न्यूजीलैंड टेस्ट, जानें भारत के लिए क्यों है यह अहम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का बुरा हाल, 59 पर गिर गए 4 विकेट
LIVE: टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का बुरा हाल, 59 पर गिर गए 4 विकेट
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget