एक्सप्लोरर

INDvsAUS: लंच तक टीम इंडिया ने बनाए 64 रन, ऑस्ट्रेलिया को मजबूत जवाब


INDvsAUS: लंच तक टीम इंडिया ने बनाए 64 रन, ऑस्ट्रेलिया को मजबूत जवाब

धर्मशाला: भारतीय क्रिकेट टीम ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं.


आस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में बनाए गए 300 रनों के आधार पर भारत अब भी 236 रन पीछे है. टीम के लिए लोकेश राहुल 31 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर नाबाद हैं.


अपना पहला मैच खेल रहे चाइनामैन कुलदीप यादव (68/4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने शनिवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 रनों पर समेट दी थी. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में एक ओवर खेला जिसमें कोई रन नहीं आया. मुरली विजय और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी नाबाद लौटी.


इसके बाद, रविवार को भारत की पारी को आगे खेलने उतरे विजय (11) और राहुल ने पहले विकेट के लिए 21 रन ही जोड़े थे कि इसी स्कोर पर जोश हाजलेवुड ने विजय को मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट कर टीम को दिन का पहला झटका दिया.


विजय के आउट होने के बाद राहुल का साथ देने आए पुजारा ने पहले सत्र की समाप्ति तक टीम का और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और 43 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 64 कर पहुंचाया.


इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कप्तान स्टीव स्मिथ (111) की शतकीय पारी और डेविड वॉर्नर (56), वेड (57) के अर्धशतकों के दम पर अपनी पहली पारी में 300 रन बनाए.


भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का स्कोर 1-1 से बराबरी पर है और यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक होगा. 


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, कैसी है वेलिंग्टन की पिच? जानें ताजा अपडेट
LIVE: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, कैसी है वेलिंग्टन की पिच? जानें ताजा अपडेट
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget