एक्सप्लोरर

India vs Australia 3rd Test: तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने 137 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.

चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 71 सालों में ऐसा पहला मौका है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 2-1 से सीरीज में अपनी बढ़त बनाई है.

चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने पहली पारी 443 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे अपनी पहली पारी में महज 151 रनों पर सीमट गई थी.

चोथे दिन के खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए. खेल समाप्त होने तक के ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर पैट कमिंस आखिर तक नाबाद 103 गेंदों में 61 रनों की पारी खेल कर पवेलियन वापस गए थे, वहीं कमिंस के जोड़ीदार के रूप में नाथन लियोन 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे थे.

तीसरे मैच के पांचवे दिन मेजबान टीम 4.3 ओवर में महज तीन रन ही जोड़ पाए. सबसे पहले सेट बल्लेबाज पेट कमिंस जसप्रित बुमराह की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा के हाथों 63 रनों पर कैच आउट हुए.

कमिंस के बाद नाथन लियोन ने स्कोरर को किसी तरह की तकलीफ नहीं दी और महज एक रन जोड़ने के बाद वह इशांत शर्मा का शिकार बने. इस विकेट के साथ ही भारत ने इस मैच को 137 रनों से अपने नाम कर लिया.

भारत के लिए पहली पारी में सबसे अधिक पुजारा ने 106 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं कप्तान विराट कोहली ने 82, भारत के लिए डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने 76, रोहित शर्मा ने नाबाद 63, ऋषभ पंत ने 39 और अजिंक्य रहाणे ने 34 रन बनाए.

भारत के इस स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई अपनी पहली पारी में महज 151 रन ही बना पाई. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में सबसे अधिक कप्तान टिम पेन ने 22 रन बानए. इसके अलावा और कोई बल्लेबाज क्रिज पर नहीं टिक पाया.

वहीं दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ाती हुई नजर आई और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे मजह 106 रनों पर ही सिमट गई.

दूसरी पारी में 399 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज छह रन के स्कोर पर ओपनर बल्लेबाज एरॉन फिंच आउट हो गए. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा हालांकि पैंट कमिंस चौथे दिन की समाप्ति तक विकेट पर डटे रहे और 61 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे.

हालांकि पांचवें दिन के खेल शुरू होने के बाद कमिंस कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज दो रन बनाने के बाद बुमराह का शिकार बने और इस तरह दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 261 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

भारत के लिए सबसे अधिक दोनों पारियों को मिलाकर बुमराह ने 9 विकेट लिए. बुमराह को इस शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बुमराह के अलावा रविंद्र जडेजा ने पांच, इशांत शर्मा ने तीन और मोहम्मद शमी को तीन विकेट मिला.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget