एक्सप्लोरर

INDvsAUS: केवल तीन बार पहला टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज़ जीत पाया है भारत

 


 


 



INDvsAUS: केवल तीन बार पहला टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज़ जीत पाया है भारत


INDvsAUS: केवल तीन बार पहला टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज़ जीत पाया है भारतनई दिल्ली: आस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट मैच 333 रन के बड़े अंतर से गंवाने वाली भारतीय टीम के लिये अब सीरीज़ में वापसी करना एक बड़ी चुनौती है क्योंकि 1932 में टेस्ट क्रिकेट में प्रवेश करने के बाद अब तक केवल तीन अवसरों पर भारत पहला टेस्ट हारने के बाद सीरीज़ जीतने में सफल रहा है. विराट कोहली की टीम को पुणे में स्पिनरों की मददगार पिच पर बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. 


उसे चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ में वापसी करने के लिये इंग्लैंड के खिलाफ 1972-73 की सीरीज़, आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 की सीरीज़ और श्रीलंका के खिलाफ 2015 की सीरीज़ से प्रेरणा लेनी होगी जिनमें पहला टेस्ट मैच हारने के बाद टीम ने जबर्दस्त वापसी की थी. वैसे इनमें से केवल इंग्लैंड वाली सीरीज़ ही ऐसी थी जिसमें चार या इससे अधिक टेस्ट खेले गये थे. बाकी दोनों सीरीज़ तीन-तीन टेस्ट मैचों की थी. भारत ने हालांकि दो अवसरों पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 1987-88 में और इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में चार टेस्ट मैचों की दोनों सीरीज़ पहला मैच गंवाने के बाद 1-1 से बराबर करवायी थी. भारत कुल आठ बार पहला टेस्ट हारने के बाद सीरीज़ ड्रा कराने में सफल रहा है. 



भारत के लिये यह आंकड़ा थोड़ा राहत देने वाला है कि सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच की तुलना में दूसरे टेस्ट मैच में उसका रिकार्ड बेहतर रहा है. भारतीय टीम ने अब तक दो या इससे अधिक टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच के रूप में खेले गये 140 मैचों में से 38 में जीत दर्ज की जबकि 52 में उसे हार का सामना करना पड़ा. एक मैच टाई रहा और बाकी 49 अनिर्णीत समाप्त हुए. सीरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में हालांकि उसका रिकार्ड 140 टेस्ट, 42 जीत और 38 हार और 60 ड्रा का है.



भारत ने जिन तीन सीरीज़ में पहला मैच गंवाने के बाद जीत दर्ज की उनमें इंग्लैंड के खिलाफ 1972-73 की सीरीज़ बेहद अहम स्थान रखती है. अजित वाडेकर की अगुवाई वाली भारतीय टीम दिल्ली में खेला गया पहला टेस्ट मैच छह विकेट से हार गयी थी लेकिन उसने कोलकाता में दूसरे टेस्ट मैच में 28 रन और चेन्नई में तीसरे टेस्ट मैच में चार विकेट से जीत दर्ज करके शानदार वापसी की थी. इसके बाद कानपुर और मुंबई में खेले गये अगले दोनों टेस्ट मैच ड्रा कराकर भारत ने सीरीज़ 2-1 से जीती थी. यही कारनामा सौरव गांगुली की अगुवाई वाली टीम ने 2001 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर किया था. भारत मुंबई में खेला गया पहला टेस्ट मैच दस विकेट से हार गया लेकिन कोलकाता में दूसरे टेस्ट मैच में फॉलोआन के बाद वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की ऐतिहासिक पारी और हरभजन सिंह की शानदार गेंदबाजी से भारत ने 171 रन से जीत दर्ज की. भारत ने तब चेन्नई में खेला गया तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच दो विकेट से जीतकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की थी. 



कोहली की अगुवाई में भी भारतीय टीम एक बार ऐसा कारनामा कर चुकी है और भारतीय कप्तान अपने खिलाड़ियों को बता भी चुके हैं कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ 2015 की सीरीज़ से प्रेरणा लेनी होगी जब टीम ने गाले में खेला गया पहला टेस्ट मैच 63 रन से गंवा दिया था लेकिन इसके बाद कोलंबो में खेले गये अगले दोनों टेस्ट मैचों में क्रमश: 278 रन और 117 रन से जीत दर्ज करके सीरीज़ 2-1 से जीती थी. 



जहां तक आस्ट्रेलिया की बात है कि इससे पहले उसने 2005 की एशेज सीरीज़ में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद सीरीज़ गंवायी थी. तब आस्ट्रेलियाई टीम लार्डस में पहला टेस्ट जीतने में सफल रही थी लेकिन इसके बाद वह एजबेस्टन में दूसरा और ट्रेंटब्रिज में चौथा टेस्ट मैच हारकर सीरीज़ गंवा बैठी थी. आस्ट्रेलिया का सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच की तुलना में दूसरे टेस्ट मैच में रिकार्ड थोड़ा कमतर रहा है. आस्ट्रेलियाई टीम ने दो या इससे अधिक टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले टेस्ट के तौर पर खेले गये 201 मैचों में 109 में जीत दर्ज की और 45 में उसे हार मिली. सीरीज़ के दूसरे टेस्ट के रूप में उसने जो 200 मैच खेले हैं उनमें से 97 में उसे जीत मिली और 52 में हार. 



भारतीय टीम के लिये अब पहली चुनौती बेंगलुरू में शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने की होगी. बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक 21 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से उसे छह में जीत और छह में हार मिली जबकि बाकी नौ टेस्ट मैच ड्रा रहे. आस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर जो पांच मैच खेले हैं उनमें से दो में उसने जीत हासिल की और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा. भारत हालांकि पिछले एक दशक से अधिक समय से चिन्नास्वामी स्टेडियम में अजेय रहा है. इस बीच उसने यहां पांच टेस्ट मैच खेले जिसमें दो में जीत दर्ज की और तीन ड्रा रहे. इनमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में खेला गया मैच भी शामिल है जिसमें भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी. 



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st ODI Live Score: विराट कोहली का धांसू अर्धशतक, जीत के करीब भारत
Live: विराट कोहली का धांसू अर्धशतक, जीत के करीब भारत
विराट कोहली ने बनाया ऐसा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', अगले 100 साल भी नहीं टूट पाएगा
विराट कोहली ने बनाया ऐसा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', अगले 100 साल भी नहीं टूट पाएगा
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
ODI में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले 5 भारतीय, जानें लिस्ट में कहां पहुंचे रोहित शर्मा
ODI में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले 5 भारतीय, जानें लिस्ट में कहां पहुंचे रोहित शर्मा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget