एक्सप्लोरर

INDvsAUS: आत्मविश्वास से भरे आस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी करने उतरेगा भारत

 


 


 


INDvsAUS: आत्मविश्वास से भरे आस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी करने उतरेगा भारत

बेंगलुरू: भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ कल यहां जब दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच खेलने के लिये मैदान पर उतरेगी तो वह श्रृंखला के शुरूआती मैच में शर्मनाक हार से आहत विराट कोहली की कप्तान के रूप में सबसे कठिन परीक्षा भी होगी. भारतीय टीम ने ऐसे कम मौके देखे हैं जबकि घरेलू टेस्ट श्रृंखला में उसे शुरू में ही हार का सामना करना पड़ा हो और इसलिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला मैच अधिक दिलचस्प बन गया है. कोहली और उनकी टीम का चिंतित होना और साथ ही सतर्कता बरतना जायज है क्योंकि पुणे की स्पिन लेती पिच पर स्टीव ओकीफ की स्पिन गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने नतमस्तक होने में देर नहीं लगायी और टीम को 333 रन के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा. 


 


इस हार से भारतीय टीम का 19 मैचों तक चला अजेय अभियान भी समाप्त हो गया और अब पिछली हार से सबक लेकर नये सिरे से शुरूआत करने का समय है. अनिल कुंबले की देखरेख में खेल रही टीम चिन्नास्वामी की पिच पर जीत दर्ज करके चार मैचों की श्रृंखला में वापसी करने की कोशिश करने के लिये प्रतिबद्ध है. यहां की पिच पुणे की तुलना में कुछ बेहतर दिख रही है. भारतीय बल्लेबाजों को आस्ट्रेलिया की नयी स्पिन जोड़ी नाथन लियोन और ओकीफी से तो निबटना होगा साथ ही तेज गेंदबाजी की जोड़ी मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के खिलाफ भी सतर्कता बरतनी होगी जो उनके लिये परेशानी खड़ी कर सकते हैं. इसी तरह से भारतीय अभी तक स्टीव स्मिथ को सस्ते में आउट करने का तरीका नहीं ढूंढ पाये हैं. आस्ट्रेलियाई कप्तान ने पहले मैच की मुश्किल पिच पर दूसरी पारी में शतक जड़ा और वह अपनी इस फार्म को जारी रखना चाहेंगे.


 


डीआरएस का सही उपयोग एक अन्य मसला है. पहले टेस्ट मैच में भारतीय इसका सही तरह से उपयोग नहीं कर पाये थे. कोहली निश्चित तौर पर टॉस जीतना चाहेंगे जो पुणे में काफी अहम साबित हुआ था. वह स्वयं एक ‘फाइटर’ हें और उनका लक्ष्य आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हावी होना रहेगा जैसा कि वह इससे पहले आस्ट्रेलिया के पिछले दौर में कर चुके हैं. कप्तान कोहली हर हालत में चाहेंगे कि बल्लेबाज कोहली तेज गेंदबाज स्टार्क की रिवर्स स्विंग और ओकीफ की आर्म बॉल का सही तरह से अनुमान लगायें. पिच एक मसला है कि बेंगलुरू का मौसम भी गुल खिला सकता है क्योंकि मैच के दूसरे दिन यानि रविवार को बारिश की भविष्यवाणी की गयी है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस स्थल पर खेले गये आखिरी टेस्ट मैच में केवल पहले दिन का खेल हो पाया था और बाकी दिन बारिश हावी रही थी. पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम का सकारात्मक पहलू उसकी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ और एक ही स्थान के लिये कई विकल्प रहा है और ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम प्रबंधन इस खास मैच के लिये किस तरह के टीम संयोजन को पंसद करता है. धोनी से कप्तानी हासिल करने के बाद कोहली की टीम का संयोजन बदलता रहा है. उन्होंने अब तक जिन 24 टेस्ट मैचों में कप्तानी की उनमें से अधिकतर में अलग अलग टीम संयोजन आजमाये. इस बार भी अंतिम एकादश में एक या दो बदलाव संभव हैं लेकिन यह पिच पर निर्भर करेगा जो पुणे की तुलना में बेहतर दिख रही है. कोहली पांच गेंदबाजों के साथ खेलने के पक्षधर रहे हैं और उनकी यह रणनीति पिछले 18 महीनों में कारगर साबित हुई है. हालांकि आस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने अनुकूल पिच पर भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी उजागर कर दी है जिससे भारतीय टीम की व्यवस्था थोड़ा संदेहास्पद बन गयी है.


 


पिछले मैच में भारत की कमजोर कड़ी ऑफ स्पिनर जयंत यादव थे और वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कमजोर नजर आये. उनकी बल्लेबाजी पर किसी को गौर नहीं करना चाहिए क्योंकि बाकी बल्लेबाज भी नाकाम रहे थे. जब दिग्गज बल्लेबाज नहीं चल पाये हों तब नौवें नंबर के बल्लेबाज को दो और पांच रन बनाने के लिये दोष नहीं दिया जा सकता है. यदि नायर खेलते हैं तो भारत को चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरना होगा. अश्विन, जडेजा और उमेश यादव तो स्वाभाविक पसंद हैं. इशांत शर्मा ने खराब गेंदबाजी नहीं की लेकिन वह विकेट भी नहीं ले पाये. दूसरी पारी में हालांकि उन्हें केवल तीन ओवर ही दिये गये थे.


 


भुवनेश्वर कुमार ने अपनी तेजी बढ़ायी है और वह रिवर्स स्विंग भी करने लगे हैं. इसके अलावा वह निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते है. ऐसे में वह एक अच्छी पसंद हो सकते हैं. हार्दिक पंड्या आलराउंडर हैं लेकिन लंबी अवधि के प्रारूप में उनकी बल्लेबाजी को अभी आजमाया नहीं गया है. राष्ट्रीय कोच कुंबले ने अंतिम एकादश के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया जबकि दोनों टीमों के पूर्व कप्तानों ने इसको लेकर अपने विचार जरूर व्यक्त किये हैं. पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन चाहते हैं कि इशांत और जयंत को बाहर कर देना चाहिए जबकि माइकल क्लार्क का मानना है कि दिल्ली के तेज गेंदबाज को टीम में बनाये रखना चाहिए.


 


अंजिक्य रहाणे एक अन्य खिलाड़ी हैं जिन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है. रहाणे को पिछले पांच टेस्ट मैचों में नाकाम रहने के बावजूद टीम प्रबंधन का पूरा समर्थन हासिल है. 


 


हैदराबाद की सपाट पिच पर बांग्लादेश के खिलाफ एक अर्धशतकीय पारी को छोड़ दिया जाए तो रहाणे को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला शुरू होने के बाद से रनों के लिये जूझना ही पड़ा है. जहां तक ऑस्ट्रेलिया का सवाल है तो पहले टेस्ट में बड़ी जीत के बाद अगर चोट की समस्या नहीं आती है तो वह अपनी विजयी टीम को बरकरार रख सकता है. स्मिथ को उम्मीद होगी कि प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ मैच के लिये पूरी तरह फिट रहें. अगर पिच बल्लेबाजी के लिये अनुकूल होती है तो इसका फायदा डेविड वार्नर को भी मिलेगा जो अपनी नैसर्गिक आक्रामकता दिखा सकते हैं. 


 


टीमें इस प्रकार हैं. 


भारत: केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अंजिक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, उमेश यादव, इशांत शर्मा, अभिनव मुकुंद, करूण नायर, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव में से. 


आस्ट्रेलिया: मैट रेनशॉ, डेविड वार्नर, शान मार्श, स्टीव स्मिथ(कप्तान), पीटर हैंड्सकाम्ब, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड(विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्टीव ओकीफी, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्वेपसन, उस्मान ख्वाजा, जैकसन बर्ड और एस्टन एगर में से.


मैच सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: सोफी मोलिनक्स 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी, ग्रेस हैरिस को सिर्फ 30 लाख; दिलचस्प हुई नीलामी
LIVE: सोफी मोलिनक्स 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी, ग्रेस हैरिस को सिर्फ 30 लाख; दिलचस्प हुई नीलामी
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget