एक्सप्लोरर

IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बुमराह, जानें टी20 में कितने चाहिए विकेट

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के गेंदबाज सईद अजमल के नाम दर्ज है.

India vs Australia T20I Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारत ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया है. इससे पहले बुमराह एशिया कप 2022 में नहीं खेले थे. वे चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब वे फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. बुमराह का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. वे इस सीरीज में पाकिस्तान के सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बुमराह के नाम दर्ज है. उन्होंने अब तक 15 विकेट लिए हैं. इस मामले में सईद अजमल पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 19 विकेट लिए हैं. मोहम्मद आमिर 17 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उमर गुल और ईश सोढ़ी ने 16-16 विकेट हासिल किए हैं. बुमराह इस सीरीज में अजमल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. इसके लिए बुमराह को 5 विकेट चाहिए.

अगर बुमराह के टी20 करियर पर नजर डालें तो वह प्रभावी रहा है. उन्होंने अब तक खेले 58 मैचों में 69 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट परफॉर्मेंस में 3 विकेट लेकर 11 रन  देना रहा है. वे आईपीएल के 120 मैचों में 145 विकेट ले चुके हैं.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को भी मौका मिला है. भारत की टी20 विश्वकप की टीम में मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया. उन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया है. 

यह भी पढ़ें : R Ashwin's Birthday: सलामी बल्लेबाज के तौर पर शुरू किया था करियर, आज हैं भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट बॉलर

Ajay Jadeja: पूर्व क्रिकेटर ने राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को दी सलाह, प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन बातों से बचने के लिए कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का बुरा हाल, 59 पर गिर गए 4 विकेट
LIVE: टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का बुरा हाल, 59 पर गिर गए 4 विकेट
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget