एक्सप्लोरर

IND vs AFG: 11 जनवरी से भारत-अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी टी20 सीरीज, जानें शेड्यूल, स्क्वाड, मैच टाइमिंग समेत फुल डिटेल्स

IND vs AFG T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. यहां जानिए इस सीरीज के A टू Z डिटेल्स.

India vs Afghanistan T20 Series: 2024 के अपने पहले टी20 असाइनमेंट में टीम इंडिया अफगानिस्तान से भिड़ेगी. इस सीरीज से 2024 टी20 वर्ल्ड कप टीम की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी. 11 जनवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीमों का एलान हो चुका है. यहां आपको हम इस सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी बताएंगे. 

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम सात बजे होगी. इसके बाद दोनों टीमें इंदौर जाएंगी, जहां दूसरा टी20 खेला जाएगा. सीरीज का अंतिम व तीसरा टी20 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी मैच शाम सात बजे से खेले जाएंगे. 

टी20 टीम में वापसी करेंगे रोहित और विराट

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. उनके साथ स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली की भी टी20 टीम में वापसी हुई है. दोनों लंबे वक्त के बाद भारत के लिए इस फॉर्मेट में खेलते दिखेंगे. इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि दोनों खिलाड़ी 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. 

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्वोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम- इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, अजमतुल्लाह ओमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नैब और राशिद खान. 

कहां देख सकेंगे लाइव?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज को आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस सीरीज को जियो सिनेमा एप पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे. इसके अलावा आप एबीपी लाइव पर भी मैच के अपडेट्स हासिल कर सकेंगे. 

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20- 11 जनवरी- मोहाली

दूसरा टी20- 14 जनवरी- इंदौर

तीसरा टी20- 17 जनवरी- बेंगलुरु

यह भी पढ़ें-

IND Vs AFG: टी20 में टीम इंडिया के कप्तान बने रोहित शर्मा, विराट कोहली की भी हुई वापसी, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget