एक्सप्लोरर

पिछले दो साल में हमारा सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन: कोहली

पुणे: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 333 रन शर्मनाक शिकस्त के बाद टीम के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि यह पिछले दो साल में टीम का सबसे बदतर बल्लेबाजी प्रदर्शन है.

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे वह चार टेस्ट की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम इस मैच में उनका सामना नहीं कर पाए. हमें स्वीकार करना होगा कि उन्होंने हमें कोई मौका नहीं दिया. यह पिछले दो साल में हमारा सबसे बदतर बल्लेबाजी प्रदर्शन है. तीन दिन में किसी भी दिन हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. हम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाए. हमें देखना होगा कि हमने क्या गलत किया.’’ भारतीय कप्तान ने साथ ही स्वीकार किया कि मेहमान टीम ने हालात का उनसे बेहतर फायदा उठाया.

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने हालात का हमारे से बेहतर फायदा उठाया. उन्होंने पूरे मैच के दौरान हमें दबाव में डाला और इस मैच को जीतने के हकदार थे. श्रेय उन्हें जाता है कि वे हमारे से बेहतर खेले.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए दो सत्र काफी खराब रहे और स्तरीय टीम के खिलाफ वापसी करना काफी मुश्किल होता है. लेकिन कोई बहाना नहीं है. कभी कभी आपको विरोधी से कहना होता है, अच्छा खेले.’’

कोहली ने हालांकि उम्मीद जताई कि उनकी टीम मजबूत वापसी करेगी. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि हम मजबूत वापसी करेंगे. हमारा क्रम (इस मैच से पहले 19 अजेय मैच का क्रम) अच्छा रहा. यह देखकर अच्छा लगा कि दर्शक अब भी हमारा समर्थन कर रहे हैं.’’ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने मैच में 70 रन पर 12 विकेट चटकाने वाले स्टीव ओकीफी की तारीफ करते हुए उनके प्रदर्शन को ‘बेजोड़’ करार दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी जिस तरह खेले उस पर मुझे गर्व है. ओकीफी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और वह असाधारण था. हमाने पास स्पिन गेंदबाजी खेलने वाले कुछ अच्छे खिलाड़ी और अच्छे स्पिनर हैं. जब उसने गेंद की लेंथ थोड़ी पीछे की और ऐसा लग रहा था कि वह प्रत्येक गेंद पर विकेट हासिल करेगा. बाकी सीरीज में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है.’’ स्मिथ ने कहा कि इस तरह की पिच पर टास जीतना फायदेमंद साबित होता है.

उन्होंने कहा, ‘‘टॉस जीतना बोनस साबित हुआ. हमारे पास अच्छी योजना थी. मुझे पता था कि ऑस्ट्रेलिया ने 4502 दिन से भारत में टेस्ट मैच नहीं जीता है. इस विकेट पर बड़ी बढ़त से मदद मिली.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget