एक्सप्लोरर

WTC 2025-27: कब शुरू होगी अगली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, क्या है भारत का शेड्यूल? कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

WTC 2025-27 Schedule: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 में जानिए भारतीय टीम कब और किसके खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. भारत 2025 के फाइनल में जाने में नाकाम रहा है.

India WTC 2025-27 Schedule: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 संस्करण की दोनों फाइनलिस्ट टीम सामने आ गई हैं. एक तरफ ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश पाया है. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका पहले ही खिताबी भिड़ंत में प्रवेश पा चुका था. अब सबकी नजरें अगले टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर जा टिकी हैं. 2025 का फाइनल 11 जून से इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. खैर यहां आइए जानते हैं कि अगली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत किस दिन से होगी?

कब शुरू होगी अगली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की शुरुआत 2025 के फाइनल के बाद होगी, जो 11 जून से लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा. भारत की बात करें तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अगली साइकल में उसकी पहली सीरीज इंग्लैंड से होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच जून 2025 में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके अलावा जून में ही श्रीलंका बनाम बांग्लादेश और वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज भी खेली जाएगी.

भारत का शेड्यूल

भारत अपनी पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा, जो जून में खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट खेले जाएंगे और यह सीरीज जुलाई के अंतिम सप्ताह में समाप्त होगी. भारतीय टीम इंग्लैंड इस इस दौरे के समाप्त होने के बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज टीम की मेजबानी करेगी. टीम इंडिया को कैरेबियाई टीम के खिलाफ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी होगी. वहीं भारतीय टीम अपने सीजन 2025 का समापन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से करेगी.

अगस्त 2026 में टीम इंडिया को श्रीलंका का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जाएंगे और फिर अक्टूबर-नवंबर में भारत 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगा. फिर WTC 2025-27 में भारत की आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया से होगी, जिसमें पांच टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: अब ऑफ स्टंप की गेंद पर आउट नहीं होंगे कोहली? डी विलियर्स ने किया समाधान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget