एक्सप्लोरर

कुलदीप-सुंदर-पंत OUT, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप IN; पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच गुरुवार, 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. जानें इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

IND vs ENG 1st ODI, India Playing 11: टी20 सीरीज में इंग्लैंड को रौंदने के बाद अब टीम इंडिया वनडे सीरीज में अंग्रेजों को धूल चटाने उतरेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. यहां जानें इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

वनडे टीम में भारत का टॉप ऑर्डर पहले से ही फिक्स है. कप्तान रोहित शर्मा और युवा स्टार शुभमन गिल पारी की शुरुआत करते दिखेंगे. इसके बाद तीन नंबर पर विराट कोहली का खेलना तय है. विराट ने 2023 वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी फॉर्म दिखाने के लिए विराट के पास अच्छा मौका है. इसके बाद चार नंबर पर श्रेयस अय्यर की जगह भी फिक्स है. 

ऋषभ पंत और कुलदीप को करना होगा इंतजार 

इस सीरीज के लिए जब टीम का एलान किया गया था तो कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ कर दिया था कि विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल ही पहली पसंद होंगे. ऐसे में ऋषभ पंत टीम का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल दिख रहा है. इसके साथ ही स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव भी बेंच पर बैठे दिख सकते हैं. 

अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को मिलेगा मौका?

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम मैनेजमेंट अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी पर तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी सौंप सकता है. बाकी इन दोनों का साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या भी रहेंगे. इसके अलावा स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के साथ वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलने की पूरी उम्मीद है. इस मिस्ट्री स्पिनर को आखिरी वक्त वनडे टीम में शामिल किया गया है. वरुण चक्रवर्ती ने अंग्रेजों के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा 14 विकेट झटके थे.  

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget