एक्सप्लोरर

लॉर्ड्स में टीम इंडिया का 'टोटल धमाल', इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे सुंदर; सिराज-बुमराह भी चमके, भारत के सामने 193 का लक्ष्य

IND vs ENG Lord's Test Target: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारतीय टीम के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा है. इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई है. भारत को जीत के लिए 193 रन बनाने होंगे.

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारतीय टीम के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा है. इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई है. इंग्लिश टीम का कोई भी बल्लेबाज दूसरी पारी में पचासा तक नहीं ठोक पाया. वहीं भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे, जिन्होंने कुल 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी दो-दो विकेट लिए.

इंग्लैंड के बल्लेबाजों का बुरा हाल होने का एक मुख्य कारण लॉर्ड्स पिच का स्लो होना भी है. याद दिला दें कि भारत और इंग्लैंड, दोनों टीमों ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे. इस कारण किसी को बढ़त नहीं मिली थी. अब इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई है. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन जो रूट ने बनाए, जिनके बल्ले से 40 रन निकले.

भारतीय टीम को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई, जिन्होंने बेन डकेट को सिर्फ 12 के स्कोर पर चलता किया. विकेट को सेलिब्रेट करते समय सिराज का कंधा डकेट से टकरा गया था, जिसके कारण जमकर बवाल भी मचा है. इंग्लैंड ने 50 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे. हैरी ब्रूक का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा, जो 23 रन बनाकर आउट हो गए. जो रूट और बेन स्टोक्स ने एक बार फिर काफी समय तक भारतीय टीम को विकेट के लिए तरसाया, दोनों ने मिलकर 67 रनों की बेहद अहम साझेदारी की. रूट ने 40 रन और स्टोक्स 33 रन बनाकर आउट हुए.

भारत को मिला 193 रनों का लक्ष्य

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 193 रनों का लक्ष्य मिला है. इंग्लैंड को 200 रनों से नीचे रोकने में वाशिंगटन सुंदर ने सबसे बड़ा योगदान दिया, जिन्होंने इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाकर पवेलियन भेजा. वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए. लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय टीम कभी 150 रनों का टारगेट भी चेज नहीं कर पाई है. टीम इंडिया का यहां सबसे बड़ा रन चेज 136 रनों का है, जो 1986 में कपिल देव की कप्तानी में आया था.

यह भी पढ़ें:

Watch: हेड कोच गौतम गंभीर ने लॉर्ड्स टेस्ट में खुलेआम दी गाली? जो रूट के विकेट पर रिएक्शन वायरल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget