एक्सप्लोरर

T20 फॉर्मेट में बेहद मजबूत है टीम इंडिया, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने किया दावा

IND Vs ENG: टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. वर्ल्ड कप के मद्देनज़र टीम इंडिया इस बार मजबूत दावा ठोंक रही है.

India Vs England: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 0-2 से अजेय बढ़त बना ली है. टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन इतना बेहतरीन रहा है कि इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर एश्ले जाइल्स भी उसके मुरीद हो गए हैं. जाइल्स का मानना है कि भारत के पास टी20 की बेहद मजबूत टीम है जो ऊपर से नीचे तक मजबूत नजर आती है जबकि उसके वैकल्पिक खिलाड़ी भी उतने ही सक्षम हैं.

भारत ने शनिवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में मेजबान इंग्लैंड को 49 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बनाई. जाइल्स ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ''भारत के पास बेहद मजबूत टी20 टीम उपलब्ध है.''

भारत ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय भी 50 रन से जीता था जबकि उस मैच में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं थे. जाइल्स ने कहा, ''भारतीय टीम ऊपर से नीचे तक काफी मजबूत नजर आती है. अगर आप पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय से दूसरे मैच में हुए बदलाव को देखो. आप उस टीम को भी खिला सकते थे और नतीजा समान होता.''

मजबूत है टीम इंडिया का दावा

दोनों टी20 मुकाबलों में भारत ने विकेट गंवाने के बावजूद शुरुआत से लेकर अंत तक आक्रमक रवैया अपनाया और अंतत: यह टीम की जीत का अहम कारण बना. उन्होंने कहा, ''उनका गेंदबाजी आक्रमण देखिए, यह काफी मजबूत है. आपको गेंदबाजों पर दबाव बनाना होता है. कभी कभी गेंदबाजों का दिन होता है लेकिन आप चाहे कितने भी विकेट गंवाए आपको आगे बढ़ना होता है और अधिक से अधिक रन बनाने का प्रयास करना होता है. यह भारतीय टीम ऐसा करने में अच्छी तरह सक्षम है.''

टी20 विश्व कप इस साल अक्टूबर और नवंबर में आस्ट्रेलिया में खेला जाना है. पिछले साल भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया था. लेकिन इस बार नए कप्तान की अगुवाई में टीम इंडिया का दावा बेहद मजबूत नज़र आ रहा है.

Deepak Hooda की तीसरे टी20 में हो सकती है वापसी, इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget