एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के आगे कुछ नहीं 'बैज़बॉल,' धरा रह गया मास्टरप्लान

IND vs ENG: भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की 'बैज़बॉल' को अपना असली चेहरा दिखा दिया है. इंग्लैंड इस पूरी सीरीज में संघर्ष करता दिखाई दिया.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी को शुरू हुई थी, जहां पहला मैच हैदराबाद में खेला गया. पहले टेस्ट मैच में जब इंग्लैंड ने भारत को 28 रन से मात देते हुए चौंकाया तो क्रिकेट जगत में 'बैज़बॉल' का गुणगान होने लगा था. उसके बाद दूसरा, तीसरा और चौथा मैच भी मेहमान टीम हार चुकी है और अब धर्मशाला में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट में भी इंग्लैंड की हालत कुछ खास अच्छी नहीं है. ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड का आक्रामक टेस्ट क्रिकेट खेलने का मास्टरप्लान पूरी तरह असफल हुआ है.

धरा रह गया इंग्लैंड का 'बैज़बॉल'

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 28 रन से चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी थी. दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 106 रन से बाजी मारी, जिसमें बुमराह और स्पिन गेंदबाजों ने मिलकर इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी थी. तीसरे मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड को 557 रनों के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करना था, लेकिन यहां आक्रामक क्रिकेट खेलने के चक्कर में मेहमान टीम 122 रन पर सिमट गई. चौथा मैच भी इंग्लैंड की किस्मत नहीं बदल पाया क्योंकि यहां उनकी टीम 5 विकेट से मैच हारने के साथ ही सीरीज भी हार गई.

इस 'बैज़बॉल' टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का खुद का प्रदर्शन फिसड्डी कहा जा सकता है. स्टोक्स ने इस दौरे पर केवल एक अर्धशतकीय पारी खेली है और 22 से कम की औसत से रन बनाए हैं. वहीं जो रूट की गिनती फैब-4 में की जाती है और वो चौथे टेस्ट की पारी में शतक लगाने के अलावा पूरी सीरीज में कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं. इसी सीरीज में अपना 100वां मैच खेलने वाले जॉनी बेयरस्टो के आंकड़े सबसे ज्यादा खराब हैं क्योंकि इस सीरीज में उन्होंने केवल 22 के औसत से रन बनाए हैं. भारत ने दिखा दिया है कि इंग्लैंड का 'बैज़बॉल' यहां काम नहीं आएगा और सीरीज में इस करारी हार को झेलने के बाद इंग्लैंड टीम को अपने खेलने के तरीके पर विचार-विमर्श करना होगा.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड से आए मेहमान ने राहुल द्रविड़ को दिया खास तोहफा, जीता कोच का दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित और गिल की वजह से हारा भारत, इंग्लैंड के आदिल रशीद ने सबकुछ समझाया; नहीं चेज हुए थे 388 रन
रोहित और गिल की वजह से हारा भारत, इंग्लैंड के आदिल रशीद ने सबकुछ समझाया
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी का कमबैक
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! 2 साल बाद इस खिलाड़ी का कमबैक
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget