एक्सप्लोरर

चेन्नई में जडेजा का जलवा, पारी और 75 रनों से हारा इंग्लैंड

चेन्नई में जडेजा का जलवा, पारी और 75 रनों से हारा इंग्लैंड

चेन्नई: रविंद्र जडेजा की करिश्माई गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में पारी और 75 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज 4-0 से जीती.

इंग्लैंड ने सुबह जिस तरह से शुरूआत की थी उससे लग रहा था कि वह मैच बचाने में सफल रहेगा लेकिन इसके बाद जडेजा का जादू चला जिन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 48 रन देकर सात विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने तीन कैच भी लपके और केवल दो सेशन के अंदर इंग्लैंड के दस विकेट निकालने और उसकी पारी 207 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी. जडेजा ने एक मैच में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 154 रन देकर दस विकेट लिए.

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 477 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत ने करूण नायर (नाबाद 303 रन) के तिहरे शतक और लोकेश राहुल (199) के बड़े शतक के दम पर अपनी पारी सात विकेट पर 759 रन पर पारी समाप्त घोषित की. भारत ने इस तरह से पहली पारी में 282 रन की बढ़त हासिल की थी.

इंग्लैंड ने आज सुबह जब शुरूआत की तो वह भारत से 270 रन पीछे था. पहला सेशन इंग्लैंड के नाम रहा लेकिन दूसरे सेशन से कहानी बदल गयी. इंग्लैंड ने 104 रन के अंदर अपने सभी विकेट गंवा दिये.

भारत ने पिछले 18 टेस्ट में कोई मैच नहीं गंवाया है जो कि नया भारतीय रिकॉर्ड है. यही नहीं उसने इस साल कुल नौ टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की. यह एक कैलेंडर वर्ष में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले उसने 2010 में आठ टेस्ट मैच जीते थे. इंग्लैंड की टीम लगातार दूसरे मैच में पहली पारी में 400 रन का स्कोर बनाने के बावजूद हार झेलने वाली दूसरी टीम भी बन गयी. इससे पहले 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ ही लगातार दो मैच इस तरह से गंवाये थे. यह पहला अवसर है जबकि भारत ने इंग्लैंड से किसी सीरीज में 4-0 से हराया. इससे पहले उसने अपने इस प्रतिद्वंद्वी को 1993 में अपनी सरजमीं पर 3-0 से हराया था.

भारत पहले सेशन में विकेट हासिल नहीं कर पाया. कप्तान एलिस्टेयर कुक (49) और कीटन जेनिंग्स (54) ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बावजूद भारत को पहले सेशन में सफलता नहीं मिलने दी और सुबह बिना किसी नुकसान के 12 रन से स्कोर 97 रन पर पहुंचाया, लेकिन जिस तरह से बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में इंग्लैंड ने 64 रन के अंदर दस विकेट गंवाये वैसी ही कुछ स्थिति चेपक स्टेडियम में भी बनी और इंग्लैंड दो सेशन में धरासायी हो गया. इंग्लैंड का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 103 रन था जो लंच के बाद पहले घंटे के अंदर ही चार विकेट पर 129 रन हो गया.

टी के बाद फिर से यही कहानी दोहरायी गयी. पिच अब भी सपाट थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर उन्हें विकेट गंवाने के लिये मजबूर किया. इंग्लैंड की पारी के पतन का श्रेय जडेजा को जाता है जिन्होंने अपने करियर में छठी बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिये. उन्होंने सुबह चार रन के निजी योग पर जीवनदान पाने वाले कुक को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलायी. कुक को जडेजा ने सीरीज में छठी बार पवेलियन की राह दिखायी. बायें हाथ के इस स्पिनर ने इसके बाद जडेजा ने इसके बाद जेनिंग्स और भरोसमंद जो रूट (छह) को आउट किया जबकि तीसरे सत्र में मोईन अली (44) और बेन स्टोक्स (23) के महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये. मोईन और स्टोक्स ने टी से पहले 19 ओवर तक अपनी टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया था. उन्होंने बाद में स्टुअर्ट ब्रॉड और जेक बॉल को आउट करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया. दूसरे छोर से इशांत शर्मा (17 रन देकर एक), अमित मिश्रा (30 रन देकर एक) और उमेश यादव (36 रन देकर एक) ने एक एक विकेट निकालकर जडेजा का अच्छा साथ दिया. पिछले कुछ समय से भारतीय जीत के नायक रहे रविचंद्रन अश्विन ने पूरे मैच में केवल एक विकेट लिया लेकिन भारत ने दिखा दिया कि उनके नहीं चल पाने के बावजूद वह जीत दर्ज कर सकता है.

जेनिंग्स ने जडेजा को वापस कैच थमाया. रूट ने स्वीप करने का प्रयास किया लेकिन वह चूक गये और पगबाधा होकर पवेलियन लौटे. मैदानी अंपायर ने हालांकि उन्हें आउट नहीं दिया और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साथियों से सलाह मशविरा करने के बाद डीआरएस का सहारा लिया. रीप्ले से साफ हो गया कि गेंद लेग स्टंप को हिट कर रही थी. इसके बाद बेयरस्टॉ ने इशांत की गेंद डीप मिडविकेट पर फ्लिक किया लेकिन जडेजा ने अपनी चपलता का शानदार नमूना पेश करके दौड़ लगाकार बेहतरीन कैच लिया. मोईन और स्टोक्स ने पांचवें विकेट के लिये 63 रन जोड़कर इंग्लैंड की मैच बचाने की उम्मीद बनाये रखी लेकिन जडेजा ने इन दोनों को लगातार ओवर में पवेयिलन की राह दिखाकर भारतीय खेमे की खुशी दूनी कर दी. इंग्लैंड के बल्लेबाज काफी दबाव में खेल रहे थे और जडेजा ने इसका फायदा उठाया. मोईन ने उनकी गेंद पर मिड ऑन पर खड़े अश्विन को कैच थमाकर अपना विकेट इनाम में दिया जब स्टोक्स ने खराब शॉट खेलकर मिडविकेट पर नायर को कैच दिया. मिश्रा ने अगले ओवर में लियाम डॉसन को गुगली पर बोल्ड किया जबकि जडेजा ने उमेश यादव की गेंद पर आदिल राशिद का सीधा कैच लेने में कोई गलती नहीं की. जोस बटलर ने एक छोर पर खूंटा गाड़ दिया था. उन्होंने 50 गेंद खेली और नाबाद छह रन बनाये. ऐसे में जडेजा ने अपने एक आवेर में दूसरे छोर पर खड़े ब्राड और बॉल को पवेलियन भेजकर भारतीयों को जीत के जश्न में डुबो दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget