एक्सप्लोरर

Deepak Hooda को 'कोच किलर' कहते थे श्रीधर, बताया प्रैक्टिस करवाने से क्यों किया था मना

Deepak Hooda Team India: दीपक हुड्डा ने टीम इंडिया के लिए अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. बैटिंग कोच आर. श्रीधर ने उनको लेकर प्रतिक्रिया दी है.

Deepak Hooda Team India : दीपक हुड्डा ने पिछले कुछ समय में अच्छे प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए मौका मिलने पर दमदार प्रदर्शन किया है. खास बात यह है कि वे बैटिंग और बॉलिंग दोनों में ही सफल रहे हैं. इससे पहले वे इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. हुड्डा को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच आर.श्रीधर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अंडर-19 के दिनों को याद किया है.

श्रीधर ने क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, ''मैंने अपनी कोचिंग के टाइम से दीपक को देखा है. वह बहुत ही मेहनती और उत्साहित है. मैं उसे कोच किलर कहा करता था, क्यों कि उसे प्रैक्टिस करना बहुत ज्यादा पसंद था.'' दीपक कोच श्रीधर से अक्सर कहा करते थे कि चलिए सर एक पावर हिटिंग सेशन करते हैं.

श्रीधर ने हुड्डा के प्रैक्टिस सेशन का जिक्र करते हुए कहा कि जब दीपक पावर हिटिंग सेशन के लिए कहते थे तो वे मना कर देते थे. कोच ने बताया कि हुड्डा गेंद को स्टेडियम के बाहर मार देते थे. उन्होंने कहा कि मैं उससे कहता था कि हम महंगी सफेद गेंदों खोना नहीं चाहते हैं. इसी वजह से वे प्रैक्टिस से मना कर देते थे.

गौरतलब है कि दीपक हुड्डा को अभी तक टीम इंडिया के लिए ज्यादा मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है. उन्होंने 8 वनडे मैचों में 3 विकेट लेने के साथ 6 पारियों में 141 रन बनाए. इसके साथ-साथ वे 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 274 रन बनाए हैं. दीपक आईपीएल में 95 मुकाबले खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें : Watch: चहल और धनश्री के ब्रेक-अप की अफवाहों पर लगेगा ब्रेक, सामने आया इस जोड़ी का फनी वीडियो

Asia Cup 2022: जब पहली बार एशिया कप में चैम्पियन बनी थी टीम इंडिया, पाकिस्तान को बुरी तरह दी थी शिकस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget