एक्सप्लोरर

IND vs ENG: धर्मशाला में पहले दिन ही भारत ने जीत कैसे लगभग तय कर ली है?

IND vs ENG: भारत ने धर्मशाला में हो रहे टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड को कम स्कोर पर समेट दिया है. वहीं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले ही दिन जीत लगभग सुनिश्चित कर ली है.

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच पहले ही दिन एक रोचक मोड़ ले चुका है. इंग्लैंड टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी. जैक क्रॉली और बेन डकेट ने 64 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई. क्रॉली बहुत शानदार लय में दिखाई दे रहे थे, जिन्होंने 79 रन की पारी खेली. वहीं जो रूट और जॉनी बेयरस्टो को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन दोनों दिग्गज बल्लेबाज कुछ कमाल दिखाने से पहले ही पवेलियन लौट गए. कुलदीप यादव और रवि अश्विन की फिरकी में इंग्लिश बल्लेबाज ऐसे फंसे कि पूरी टीम ही 218 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई.

पहले ही दिन भारत की जीत पक्की

इंग्लैंड को 218 के स्कोर पर समेटने के बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज़ पर उतरे. हालांकि जायसवाल शुरुआत में थोड़े शांत नजर आए, लेकिन एक बार लय पकड़ने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़नी शुरू कर दी थी. जायसवाल द्वारा चौंकों और छक्कों की बरसात के कारण भारत का स्कोर तेजी से आगे बढ़ा, लेकिन वो 57 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे.

दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा अभी 52 रन पर नाबाद हैं और शुभमन गिल 26 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं. गिल और शर्मा अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और उनके बाद देवदत्त पडिक्कल अपनी डेब्यू पारी खेलने मैदान में उतरेंगे. भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है और अभी रवीन्द्र जड़ेजा, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल का आना बाकी है. ये सभी युवा खिलाड़ी अच्छी फॉर्म हैं, इसलिए भारत द्वारा 400 से अधिक स्कोर खड़ा करना कोई चौंकाने वाला विषय नहीं होगा.

पहली पारी में भारत अब भी इंग्लैंड से 83 रन पीछे है. लेकिन जिस तरह की बल्लेबाजी हो रही है, उसे देखकर लगता है जैसे भारत कम से कम 200 से 250 रन की लीड लेना चाहेगा. धर्मशाला में हो रहे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों के अंदर वह जोश नजर नहीं आया जो उन्हें मैच में वापसी करने में मदद कर सकता है. इस पहलू का भी भारतीय टीम खूब फायदा उठा सकती है. कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत अगर दूसरे दिन 450 रन के आंकड़े को पार कर पाया तो कोई चमत्कार ही इंग्लैंड की टीम को हार से बचा पाएगा क्योकि भारतीय गेंदबाजी फुल फॉर्म में दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कुलदीप-अश्विन का डबल धमाल, कैसे 9 रनों के अंदर पलट गया मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget