एक्सप्लोरर

IND A vs ECB XI: भारतीय युवा ब्रिगेड की इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड XI पर धमाकेदार जीत

इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया ए की टीम ने पहले प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन को 125 रनों से हरा दिया. इंडिया ए की ओर से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने सबसे अधिक 70 रन बनाए तो कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 54 और अचानक टीम में शामिल हुए ईशान किशन ने 50 रनों की पारी खेली.

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया ए की टीम ने पहले प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन को 125 रनों से हरा दिया. इंडिया ए की ओर से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने सबसे अधिक 70 रन बनाए तो कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 54 और अचानक टीम में शामिल हुए ईशान किशन ने 50 रनों की पारी खेली. इन तीन अर्द्धशतक की बदौलत इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 328 रन बनाए थे.

इसके जवाब में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन की टीम 36.5 ओवर में 203 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन की ओर से सबसे अधिक मैट क्रिचले ने 40 रनों की पारी खेली जबकि बेन सेलटर ने 37, विल जैक्स ने 28 और जार्ज हैनकिंस ने 27 रनों का योगदान दिया.

इंग्लैंड बोर्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और लेकिन पृथ्वी नए जोश के साथ उतरे थे और 4 रन पर मयंक अग्रवाल के आउट होने से पहले 5.1 ओवर में 43 रन जोड़ लिए थे. पृथ्वी पूरे लय में थे और दूसरे विकेट के लिए उन्हें हनुमा विहारी(38) का अच्छा साथ मिला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े. अच्छा हाथ दिखा रहे पृथ्वी शतक नहीं लगा सके लेकिन अपनी 61 गेंद की पारी में 7 चौके और 3 दमदार छक्के लगाए. हालाकि इसके बाद भारत के दो विकेट जल्द गिरे.

147 पर 4 विकेट गिरने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर को संजू सैमसन की जगह दौरे में अचानक शामिल किए गए ईशान किशन का जोरदार साथ मिला. किशन ने 50 रनों की अपनी पारी में 4 चौके और दो छक्के लगाए तो वहीं अय्यर ने 45 गेंदों की अपनी पारी में पांच बार गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजा तो एक बार हवा से बात कराई.

अंत में क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंद में 34 (2 चौके,2 छक्के) और अक्षर पटेल ने नाबाद 28 रन बनाकर टीम को 328 तक पहुंचाया. इंग्लैंड बोर्ड इलेवन की ओर से रियान हीग्गिंस ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए.

इंडिया ए की तरफ से दीपक चहर ने सबसे अधिक 7.5 ओवर में 48 रन खर्च तीन विकेट अपने नाम किया. वहीं स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, विजय शंकर और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिला.

आपको बता दें कि इंडिया ए की टीम यहां वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए के खिलाफ खेलेगी. जो कि 22 जून से 2 जुलाई तक खेला जाएगा. टीम का अगला प्रैक्टिस मैच 19 जून को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें इसकी सभी जरूरी डिटेल्स
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें सभी डिटेल्स

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget