एक्सप्लोरर

IND Vs ZIM: टीम इंडिया को लगा है बड़ा झटका, सीरीज की शुरुआत से पहले स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

IND Vs ZIM: वॉशिंगटन सुंदर काउंटी क्रिकेट के एक मैच में हिस्सा ले रहे थे. फील्डिंग के दौरान सुंदर चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.

IND Vs ZIM: 18 अगस्त से जिम्बॉब्वे के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) जिम्बॉब्वे के लिए रवाना होने से पहले चोटिल हो गए हैं. सुंदर की चोट कितनी गंभीर है यह अभी तक साफ नहीं है. इसके साथ ही सुंदर के जिम्बॉब्वे के खिलाफ सीरीज में खेलने पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.

बीते करीब दो साल से ही वॉशिंगटन सुंदर चोटों से जूझ रहे हैं. हाल ही में काउंटी क्रिकेट के जरिए सुंदर ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की. काउंटी में सुंदर गेंद से कमाल दिखा रहे थे और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही पांच से ज्यादा विकेट लिए. इतना ही नहीं उनका बल्ला भी काउंटी क्रिकेट के दौरान चला और उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा.

लेकिन अब सुंदर के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है. सुंदर रॉयल लंदन वनडे कप में लंकाशर और वॉर्सेस्टरशर के बीच खेले जा रहे मैच में हिस्सा ले रहे थे. फील्डिंग करते हुए सुंदर चोटिल हो गए. उस वक्त सुंदर इतने ज्यादा दर्द में थे कि उन्हें मैदान से ही बाहर ले जाना पड़ा. सुंदर की टीम ने यह जानकारी दी है कि अब इस मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे.

चोट से परेशान हैं सुंदर

बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर 2020 की आईपीएल के बाद टीम इंडिया के प्लान का अहम हिस्सा बन गए थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गाबा का ऐतिहासिक मैच जीतने में सुंदर ने बल्ले और गेंद से अहम योगदान दिया था. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी सुंदर का प्रदर्शन अच्छा रहा.

लेकिन उसके बाद ही सुंदर को चोटों से जूझना पड़ा. इस साल आईपीएल के दौरान भी सुंदर को चोटिल होते हुए देखा गया. इतना ही नहीं सुंदर इसके बाद भारत के लिए किसी भी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. अगर सुंदर अपनी चोट से जल्दी नहीं उबर पाते हैं तो टीम इंडिया में वापसी करना उनके लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा.

Commonwealth Games 2022: पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, दो मुक्केबाज हुए लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget