एक्सप्लोरर

IND vs WI: भारत के लिए क्यों अहम है वेस्टइंडीज़ सीरीज़? कप्तान रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ टीम इंडिया के लिए क्यों ज़रूरी है. इस सीरीज़ में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं.

Why IND vs WI ODI Series Is Important: टीम इंडिया टेस्ट सीरीज़ जीतने बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए तैयार है. सीरीज़ का पहला मुकाबला 27 जुलाई को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली जा रही ये सीरीज़ इंडिया के लिए क्यों ज़रूरी है. रोहित शर्मा ने कहा कि यहां बहुत सारे नए लड़के हैं. उन्होंने ज़्यादा अनुभव नहीं है. 

बीसीसीआई की ओर से सोशल मीडिया के ज़रिए एक वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो में रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ का अहमियत बताई. भारतीय कप्तान ने कहा, “हमारे लिए यह सीरीज़ काफी ज़रूरी है. क्योंकि, बहुत सारे लड़के यहां पर नए हैं. उन्होंने ज़्यादा मैच नहीं खेले हैं. उनको एक्सपोजर दिया जाए, उनको खिलाया जाए, उनको एक रोल दिया जाए कि आप इस रोल में बैटिंग करो और हमें भी देखना का मौका मिलेगा कि अगर उन्हें रोल दिया गया तो वो उस रोल को किस तरह से निभा रहे हैं.”

रोहित शर्मा ने बताया कि इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी ये चीज़ें की गई थीं. भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “टी20 वर्ल्ड कप के पहले पिछले साल भी हमने इन सारी चीज़ों के बारे में फोक्स किया था कि नए लड़के जो टीम में आए हैं, उनको रोल दिया जाए और देखा जाए कि वो उस रोल को किस तरह ने निभाते हैं. यहां पर तीन मैच हैं. हम देखेंगे कि किन-किन लड़कों को मौका दे सकते हैं, क्या कर सकते हैं, क्या नहीं कर सकते हैं और उसके बाद देखेंगे जो भी निर्णय लेना है.”

भारत का वनडे स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक मुकेश कुमार.

वेस्टइंडीज़ का वनडे स्क्वाड 

शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: 2022 में पोर्ट ऑफ स्पेन में हुई थी भारत-वेस्टइंडीज़ की आखिरी भिड़ंत, जानें क्या रहा था मैच का हाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget