एक्सप्लोरर

IND vs WI: विराट कोहली के निशाने पर होगा सचिन तेंदुलकर का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 102 रनों की है दरकार 

Virat Kohli: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज़ में विराट कोहली एक खास आंकड़ा छू कर पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

Virat Kohli's ODI Record: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज़ के ज़रिए विराट कोहली अपने वनडे करियर में 13,000 रनों का आंकड़ा छू सकते हैं. वनडे में 13,000 रन पूरे करने के लिए कोहली को सिर्फ 102 रनों की ज़रूरत है. इस सीरीज़ में 102 रन बनाकर कोहली सबसे तेज़ यह आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज़ भी बन सकते हैं. इस मामले में वो पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ सकते हैं. 

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच वनडे सीरीज़ की शुरुआत गुरुवार (27 जुलाई) से होगी. सीरीज़ का पहला मैच बारबाडोस में खेला जाएगा. कोहली पहले ही मैच में शतकीय पारी खेलकर वनडे में 13,000 रन पूरे कर सकते हैं. वनडे में सचिन तेंदुलकर ने 321 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया था. वहीं विराट कोहली ने अब तक अपने करयिर में 265 वनडे पारियां ही खेली हैं. ऐसे में वनडे में उनका सबसे तेज़ 13,000 रन बनाना तय है. 

ऐसा पहली बार नहीं होगा कि विराट कोहली वनडे में किसी रनों के आंकड़े तक पहंचुने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बनेंगे. इससे पहले 12,000 रनों का आंकड़ा भी कोहली ने सबसे तेज़ ही छुआ था. वहीं कोहली सबसे तेज़ 8,000, सबसे तेज़ 9,000, सबसे तेज़ 10,000 और सबसे तेज़ 11,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं. अब वे सबसे तेज़ 13,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बनने की कगार पर हैं. 

अब तक ऐसा रहा कोहली का वनडे करियर 

बता दें कि विराट कोहली ने अपना वनडे डेब्यू 18 अगस्त, 2008 में किया था. वे अब तक 274 वनडे मैच खेल चुके हैं. इन मैचों की 265 पारियों में उन्होंने 57.32 की औसत से 12898 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 46 शतक और 56 अर्धशतक निकले हैं. कोहली वनडे में सबसे ज़्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में दूसरे नबंर पर मौजूद हैं. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 49 शतकों के साथ अव्वल नंबर पर हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: भारत के लिए क्यों अहम है वेस्टइंडीज़ सीरीज़? कप्तान रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget