एक्सप्लोरर

मुंबई वनडे में दिखा था Rohit Sharma का हिटमैन अवतार, Team India से 224 रनों से हारी थी West Indies

India Vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है. सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे.

India vs West Indies ODI Series 2022: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में यह सीरीज खेलेगी. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन इनमें से एक मुकाबला बेहद खास था. यह मुंबई में खेला गया था. भारत ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 224 रनों से हराया था. रोहित ने यहां तूफानी बैटिंग करते हुए अपना हिटमैन अवतार दिखाया था.

साल 2018. वेस्टइंडीज का भारत दौरा. वनडे सीरीज का चौथा मैच मुंबई में खेला गया. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग के लिए आए. इस दौरान धवन 38 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. जबकि रोहित अंत तक टिके रहे. वे वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हावी हो गए थे. रोहित ने 137 गेंदों का सामना करते हुए 162 रन बनाए. उनकी इस पारी में 20 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

IND vs WI: Deepak Hooda की कैसे हुई टीम इंडिया में एंट्री? घरेलू क्रिकेट में ऐसा रहा है प्रदर्शन

रोहित के साथ-साथ अंबाती रायडू ने भी खूब रंग जमाया था. रायडू ने महज 81 गेंदों में 100 रन बना डाले. उनकी इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए थे. इस तरह टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 377 रन बनाए.

IND vs WI ODI Series: रोहित-धवन करेंगे ओपनिंग, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 153 रनों पर ऑल आउट हो गई. वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने 36.2 ओवरों तक संघर्ष किया. इस दौरान भारत के लिए खलील अहमद और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट झटके. जबकि रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक मिला. इस तरह भारतीय टीम 224 रनों से जीती थी. 

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget