एक्सप्लोरर

IND vs WI: दूसरे टी20 में आवेश खान कर सकते हैं डेब्यू, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11

India vs West Indies: दीपक चाहर और वेंकटेश अय्यर पहले टी20 में चोटिल हो गए थे. ऐसे में दूसरे टी20 में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है.

India vs West Indies 2nd T20, Team India Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी शुक्रवार, 18 फरवरी को खेला जाएगा. पहले टी20 में रोहित ब्रिगेड ने बाजी मारी थी. ऐसे में अब टीम इंडिया दूसरा टी20 जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज की नजरें सीरीज में बने रहने पर रहेंगी. 

आवेश खान कर सकते हैं डेब्यू

बुधवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और दीपक चाहर चोटिल हो गए थे. ऐसे में शुक्रवार को तेज गेंदबाज आवेश खान को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है. वहीं इसके अलावा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर की भी प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. 

दीपक हूडा को भी मिल सकता है मौका

पहले टी20 में टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि श्रेयस अय्यर जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी को बाहर रखना आसान नहीं है. लेकिन हम मिडिल ऑर्डर में ऐसा बल्लेबाज चाहते हैं, जो कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सके. 

ऐसे में दीपक हूडा को वेंकटेश अय्यर की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है. दीपक निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाज़ी के साथ- साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. इससे पहले वनडे सीरीज में उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/दीपक हूडा, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, भुवनेशवर कुमार और आवेश खान. 

यह भी पढ़ें- 

#BirthdaySpecial: एबी डिविलियर्स के जन्मदिन पर जानिए उनके कभी न टूटने वाले रिकॉर्ड

IND vs WI: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, तीसरे टी20 में दर्शकों को स्टेडियम आने की मिली इजाज़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget