एक्सप्लोरर

IND vs WI: चौथे टी20 में टीम इंडिया को दिखाना होगा दमखम, दांव पर है सीरीज, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

IND vs WI 4th T20: अगर भारतीय टीम आज हार जाती है तो पांच मैचों की सीरीज गंवा देगी. ऐसे में हार्दिक पांड्या की टीम यह मैच जीतकर सीरीज 2-2 की बराबरी पर लाना चाहेगी.

West Indies vs India, 4th T20I: अब से कुछ देर में अमेरिका के फ्लोरिडा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो से कम नहीं है. क्योंकि अगर भारतीय टीम आज हार जाती है तो पांच मैचों की सीरीज गंवा देगी. ऐसे में हार्दिक पांड्या की टीम यह मैच जीतकर सीरीज 2-2 की बराबरी पर लाना चाहेगी. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की नजरें आज ही सीरीज अपने नाम करने पर रहेंगी. वेस्टइंडीज की टीम पिछले सात साल से भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है. कैरेबियाई टीम ने 2016 में आखिरी बार टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी. 

हेड टू हेड आंकड़े 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं वेस्टइंडीज को सिर्फ 9 मैचों में जीत नसीब हुई है. हालांकि, एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला था. 

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी. टीम इंडिया के ये तीनों ही खिलाड़ी विस्फोटक खेल के लिए जाने जाते हैं और फ्लोरिडा के इस मैदान पर रन बनाना आसान होता है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम के जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन और कप्तान रोवमैन पॉवेल पर फैंस के नजरें टिकी रहने वाली हैं. 

पिच रिपोर्ट

फ्लोरिडा के इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मुफीद रहती है. यहां हमें हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस मैदान पर कोई भी लक्ष्य चेज किया जा सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक. 

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ और ओबेड मैककॉय. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget