एक्सप्लोरर

IND vs WI: तीसरे टी20 में ऐसी हो सकती है भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs WI 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

IND vs WI 3rd T20 Match Preview: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा टी20 खेला जाएगा. पहले दो टी20 हार चुकी भारतीय टीम अगर आज भी हार जाती है तो वो सीरीज गंवा देगी. ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो से कम नहीं है. हार्दिक पांड्या की टीम हर हाल में यह मैच जीतकर सीरीज हार के खतरे को टालना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज की नजरें सीरीज जीतने पर रहेंगी. 

2016 से भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं जीती है वेस्टइंडीज

दूसरे टी20 में जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने कहा था कि वो 2016 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतेंगे. बता दें कि पहली बार किसी द्विपक्षीय सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को लगातार दो टी20 मैच में मात दी है. 

हेड टू हेड आंकड़े

टी20 इंटरनेशनल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 27 बार भिड़ी हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं वेस्टइंडीज ने 9 मैच जीते हैं. इसके अलावा एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला था. 

पिच रिपोर्ट 

गुयाना के इसी मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 खेला गया था, जिसे मेजबान टीम ने दो विकेट से जीता था. यहां स्पिनर्स को मदद मिलती है, क्योंकि इस पिच पर उछाल काफी ज्यादा है. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करना यहां थोड़ा आसान है. इसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

वेस्टइंडीज की टीम भले ही पेपर पर काफी मजबूत दिख रही है और उसके पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी. कुलदीप यादव की वापसी से टीम इंडिया और मजबूत हो जाएगी, क्योंकि भले ही वेस्टइंडीज ने दोनों टी20 में जीत दर्ज की है, लेकिन भारतीय स्पिनर्स उसके लिए टेढ़ी खीर साबित हुए हैं. हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया के जीतने के चांस ज्यादा हैं. हालांकि, मुकाबला एक बार फिर रोमांचक हो सकता है.

तीसरे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल. 

तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैक्कॉय. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget