एक्सप्लोरर

IND vs WI: टीम इंडिया एक बार फिर जीता हुआ मैच हारी, वेस्टइंडीज ने लगातार दूसरी बार दी मात

IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे टी20 मैच में 2 विकेट से हराया. टीम इंडिया की इस सीरीज में यह लगातार दूसरी हार है.

IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज ने भारत को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 2 विकेट से हराया. टीम इंडिया की इस सीरीज में लगातार दूसरी हार है. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 153 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया. हार्दिक पांड्या ने टीम के लिए 3 विकेट लिए. युजवेंद्र चहल को 2 सफलताएं हाथ लगीं. वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने 67 रनों की शानदार पारी खेली.

वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए. पूरन की इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. हेटमायर ने 22 गेंदों में 22 रन बनाए. कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया. काइल मेयर्स 15 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा. ब्रैंडन किंग, जेसन होल्डर और शेफर्ड जीरो पर आउट हुए. अंत में अकील हुसैन 16 रन बनाकर नाबाद रहे. जोसेफ ने नाबाद 10 रन बनाए. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत से जीत छीन ली. टीम इंडिया ने 129 के स्कोर पर 8 विकेट गिरा दिए थे. लेकिन वह इन दो खिलाड़ियों को आउट नहीं कर सकी. इस तरह वह एक बार फिर जीता हुआ मैच हार गई.

भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए. उन्होंने 4 ओवरों में 35 रन दिए. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 34 रन देकर 1 विकेट लिया. रवि बिश्नोई ने 4 ओवरों में 31 रन दिए. हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. युजवेंद्र चहल ने 3 ओवरों में 19 रन दिए और 2 विकेट लिए.

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 152 रन बनाए. इस दौरान तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए. तिलक की इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा. ईशान किशन ने 23 गेंदों में 27 रन बनाए. ईशान की इस पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. हार्दिक पांड्या ने 24 रनों का योगदान दिया. अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए. अर्शदीप सिंह 6 रन और रवि बिश्नोई 8 रन बनाकर नाबाद रहे. सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हुए. शुभमन 7 रन बनाकर चलते बने.

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. हुसैन ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट लिए.

अपडेट जारी है...

यह भी पढ़ें : IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तिलक वर्मा की पारी ने जीता फैंस का दिल, अब तक कैसा रहा है इस खिलाड़ी का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget