एक्सप्लोरर

IND vs WI: ईशान और मुकेश का डेब्यू? शुभमन गिल नहीं करेंगे ओपनिंग! पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

IND vs WI 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच में तीन भारतीय खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं.

India vs West Indies 1st Test Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा. भारत के लिए इस मैच में विकेटीकपर बल्लेबाज ईशान किशन और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार डेब्यू कर सकते हैं. इसके अलावा ओपनर यशस्वी जायसवाल का भी डेब्यू माना जा रहा है. 

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं ओपनिंग 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा के साथ युवा यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर सकते हैं. यशस्वी जायसवाल ने अभ्यास मैच में बतौर ओपनर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ऐसे में पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का ओपनिंग करना तय माना जा रहा है. 

ईशान किशन को मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में केएस भरत को डेब्यू का मौका मिला था. इसके बाद वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी खेले थे. हालांकि, अभी तक भरत बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में ईशान किशन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. 

तीन नंबर पर खेलेंगे शुभमन गिल!

पिछले कुछ वक्त से तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए ओपनिंग करने वाले शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन नंबर पर खेल सकते हैं. कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि गिल अब टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा की जगह तीन नंबर पर ही खेलते दिखेंगे. हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. 

मुकेश कुमार कर सकते हैं डेब्यू

मोहम्मद शमी की गैर-मौजूदगी में सिराज के साथ युवा मुकेश कुमार नई गेंद संभाल सकते हैं. वहीं शार्दुल ठाकुर तीसरे तेज गेंदबाज हो सकते हैं. इसके अलावा स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन होंगे. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रवि अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें-

INDW vs BANW: पहले टी20 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को रौंदा, कप्तान हरमनप्रीत ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में खरीदे 24.75 करोड़ रुपये के 2 लग्जरी फ्लैट
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में खरीदे 24.75 करोड़ रुपये के 2 लग्जरी फ्लैट
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget