एक्सप्लोरर

IND vs SL: भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज की वजह से मुश्किल में पड़े ब्रॉडकास्टर्स! 200 करोड़ का हो रहा है घाटा

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज को टीवी पर दिखाने वाले ब्रॉडकास्टर्स घाटे में चल रहे हैं.

India vs Sri Lanka T20 Series: भारत और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हुआ. भारत ने सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज की. अब दूसरा मुकाबला गुरुवार को पुणे में खेला जाएगा. यह सीरीज फैंस के लिए तो दिलचस्प हो रही है, लेकिन ब्रॉडकास्टर्स टेंशन में चल रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाने वाले ब्रॉडकास्टर्स को नुकसान हो रहा है.

भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज का प्रसारण टीवी के साथ-साथ डिजिटिल प्लेटफॉर्म पर भी किया जा रहा है. हालांकि इसके बावजूद ब्रॉडकास्टर्स खुश नजर नहीं आ रहे हैं. इनसाइड स्पोर्ट की एक खबर के मुताबिक स्टार स्पोर्ट्स के पास सिर्फ 2-3 विज्ञापन ही बचे हैं. वे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी विज्ञापन नहीं जुटा पा रहे हैं. इसकी वजह से उन्हें काफी घाटा हो रहा है. हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रॉडकास्टर्स हर मैच के लिए बीसीसीआई को हर मैच के लिए 60.01 करोड़ रुपये देते हैं, लेकिन इस सीरीज से वे 30-40 प्रतिशत ही कमा पा रहे हैं. इसी वजह से उन्हें करीब 200 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है. इस घाटे की वजह से ब्रॉडकास्टर्स टेंशन में हैं. आज तक पर छपी एक खबर के मुताबिक स्टार के अधिकारी ने बताया कि नए साल के मौके पर आयोजित होने वाली कोई भी सीरीज के उम्मीद से कम ही देखी जाती है. इसी वजह से अधिकतर बड़ी कंपनियां विज्ञापन देने से हिचकती हैं.

बता दें कि टी20 सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी को मुंबई में खेला गया. अब दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे में और तीसरा मैच 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा.

यह भी पढ़ें : IND vs SL: कप्तानी में अब तक फेल नहीं हुए हार्दिक पांड्या, पुणे में हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget