एक्सप्लोरर

IND vs SL: सालों बाद भी श्रीलंका का पूरा नहीं हुआ सपना, भारत में अब तक एक भी सीरीज में नहीं मिली जीत

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया. श्रीलंकाई टीम सालों बाद में भारत में एक भी सीरीज जीत नहीं पाई है.

India vs Sri Lanka Rajkot: भारत की राजकोट में शानदार जीत के साथ ही श्रीलंका का सीरीज जीत का सपना टूट गया. टीम इंडिया ने उसे तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया. श्रीलंकाई टीम सालों बाद भी भारत में एक भी सीरीज नहीं जीत सकी है. उसका टी20 फॉर्मेट में भारत में रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. लेकिन इस बार उम्मीद थी कि श्रीलंकाई टीम जीत हासिल कर लेगी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

श्रीलंका ने टीम इंडिया के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर अब तक कुल 25 सीरीज खेली है. इस दौरान भारत ने अपनी जमीन पर उसे 21 बार सीरीज में हराया. जबकि श्रीलंकाई टीम एक भी सीरीज नहीं जीत सकी. इस दौरान 4 बार सीरीज ड्रॉ रही. अगर रिकॉर्ड पर नजर डालें श्रीलंका ने भारत में अब तक सबसे बड़ी 7 मैचों की सीरीज खेली. 2005 में खेली गई इस वनडे सीरीज में उसे 6-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

अगर इस साल खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज पर नजर डालें तो भारत ने मुंबई में खेले गए मैच में 2 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद श्रीलंका ने सीरीज में वापसी करते हुए दूसरा टी20 मैच 16 रनों से जीता. यह हाई स्कोरिंग मैच था. इसमें श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने अच्छा परफॉर्म किया. लेकिन राजकोट में टीम फिसड्डी साबित हुई. श्रीलंकाई टीम तीसरे टी20 में 137 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस मुकाबले में 91 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

गौरतलब है कि टीम इंडिया की सीरीज जीत के बाद सूर्यकुमार यादव छा गए. उन्होंने राजकोट में खेले गए मुकाबले में तूफानी प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा. सूर्या ने 51 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 112 रन बनाए. उनकी इस पारी में 9 छक्के और 7 चौके शामिल रहे.

यह भी पढ़ें : IND vs SL: अक्षर पटेल को मिला 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड, बताया कप्तान पांड्या ने कैसे की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget