एक्सप्लोरर

IND Vs SL: टी20 सीरीज की हार से निराश नहीं हैं राहुल द्रविड़, खिलाड़ियों के बारे में कही यह बात

IND Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने टी20 सीरीज को 2-1 से गंवा दिया. हार के बाद राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों को लेकर बड़ी बात कही है.

IND Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है. श्रीलंका दौरे पर कोच की भूमिका निभा रहे राहुल द्रविड़ हालांकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन से निराश नहीं है. राहुल द्रविड़ का कहना है कि भारत के युवा बल्लेबाजों के लिए यह दौरा काफी कुछ सीखने वाला रहा है.

राहुल द्रविड़ ने कहा कि श्रीलंका दौरे से युवा भारतीय बल्लेबाजों ने सीखा कि सभी विकेट सपाट नहीं होती और उन्हें कम स्कोर वाली पिचों पर खेलने का हुनर सीखना होगा. यह पूछने पर कि क्या वह युवा बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश हैं, द्रविड़ ने ना में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ''मैं निराश नहीं हूं क्योंकि वे सभी युवा है. वे अनुभव से सीखेंगे. इस तरह के हालात और गेंदबाजी का सामना करने से सीखेंगे. श्रीलंकाई टीम की गेंदबाजी बहुत अच्छी है.''

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा, ''खिलाड़ी कुछ और रन बनाना चाहते होंगे. उन्हें यह सीखने को मिला कि हर पिच सपाट नहीं होगी. हमें इस तरह की पिचों पर 130-140 रन बनाना सीखना होगा.''

बेहतर रणनीति बना पाएंगे खिलाड़ी

द्रविड़ का मानना है कि श्रीलंका दौरे के अनुभव से खिलाड़ी आगे के लिए बेहतर रणनीति बना पाएंगे. द्रविड़ ने कहा, ''युवा खिलाड़ियों के लिये यह अच्छा सबक रहा. वे अपने प्रदर्शन का आत्ममंथन करके आगे बेहतर रणनीति बना सकेंगे. टी20 क्रिकेट में इस तरह के हालात अधिक नहीं मिलते लेकिन मिलने पर आपको बेहतर खेलना आना चाहिये.''

बता दें कि श्रीलंका दौरा भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद मुश्किल रहा. आखिरी दो टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया को कोरोना वायरस की मार भी झेलनी पड़ी. क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आखिरी दो वनडे मैचों के लिए भारत के 9 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे.

India vs Sri Lanka: श्रीलंका ने रचा इतिहास, पहली बार भारत के खिलाफ जीती टी20 सीरीज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget