एक्सप्लोरर

IND vs SL: पूर्व पाक दिग्गज ने विराट कोहली की फॉर्म पर उठाए सवाल, कर डाली तीखी टिप्पणी

IND vs SL ODI Series: आज यानी 7 अगस्त को भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना है. इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने विराट कोहली की फॉर्म पर तीखी टिप्पणी की है.

IND vs SL ODI Series Basit Ali Comment on Virat Kohli Form: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद एक महीना रेस्ट करने के बाद विराट कोहली भारतीय टीम में वापस आए. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से भारतीय टीम में कमबैक किया. हालांकि, विराट कोहली की वापसी के साथ ही उनके फॉर्म में वापसी के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं. इस पर सवाल उठ रहे हैं. विराट कम रन बना रहे हैं. साथ ही उन्हें स्पिन के खिलाफ काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है. जिसके बाद पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बासित अली ने उनकी फॉर्म पर तीखी टिप्पणी की है.

विराट कोहली पर बासित अली की तीखी टिप्पणी
कोहली ने पहले दो वनडे में 24 और 14 रन बनाए. दोनों बार वे स्पिन गेंदबाजों की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. बासित अली का मानना ​​है कि कोहली इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे. उन्होंने कहा, "विराट कोहली जैसे महान बल्लेबाज, दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज, लगातार दो बार एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. अगर अय्यर या दुबे के साथ ऐसा होता तो समझ में आता, लेकिन विराट कोहली के साथ ऐसा होना आश्चर्यजनक है. इसका मतलब है कि वे प्रैक्टिस में नहीं हैं."

बासित अली ने उठाए अय्यर और राहुल पर सवाल
बासित अली ने श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने टी20 सीरीज नहीं खेली और ऐसा भी लग रहा था कि वे बिना पर्याप्त प्रैक्टिस के ही वनडे में उतरे हैं. उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं लगा कि यह वही बैटिंग लाइनअप है जो दुनिया पर राज करती है. मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल शायद बिना प्रैक्टिस के ही आए हैं."

बासित अली ने कहा- 'अय्यर की जगह पंत और पराग को मौका मिले'
बासित अली ने श्रेयस अय्यर की लगातार खराब फॉर्म पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी जगह ऋषभ पंत या रियान पराग को मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा- "मुझे समझ नहीं आता कि श्रेयस अय्यर ऐसी प्रदर्शन के साथ क्या करेंगे. मुझे लगता है कि समय आ गया है कि रिषभ पंत, रियान पराग और रिंकू सिंह को मौका दिया जाए."

 

यह भी पढ़ें:
T20I में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने में सूर्यकुमार का जवाब नहीं, बेहद कम समय में कोहली के करीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs NZ 5th T20I Highlights: टिम सेफर्ट की आंधी में उड़ी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता 5वां टी20
Highlights: टिम सेफर्ट की आंधी में उड़ी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता 5वां टी20
गेंदबाजों ने फिर डुबोई लुटिया, सीफर्ट-फिलिप्स ने बहुत मारा; पांचवां टी20 भी हारा भारत
गेंदबाजों ने फिर डुबोई लुटिया, सीफर्ट-फिलिप्स ने बहुत मारा; पांचवां टी20 भी हारा भारत
न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा T20I खेलने का बनाया रिकॉर्ड 
न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा T20I खेलने का बनाया रिकॉर्ड 

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
शशि थरूर ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, 'लोगों का उनसे भरोसा उठ चुका'
शशि थरूर ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, 'लोगों का उनसे भरोसा उठ चुका'
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
Embed widget