एक्सप्लोरर

IND vs SL 2nd T20I प्रीव्यू: पहला मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया नए साल की शुरूआत जीत के साथ करना चाहेगी

इस सीरीज की शुरुआत से उम्मीद थी कि श्रीलंका जैसी टीम के साथ सैमसन को मौका दिया जा सकता है. पहला मैच रद्द होने से बाकी के दोनों मैच अहम हो गए हैं और इस लिहाज से हो सकता है कि कप्तान विराट कोहली टीम में प्रयोग न करें.

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को गुवाहाटी में बारिश और फिर बारसापरा स्टेडियम की बदइंतजामी के चलते रद्द कर दिया गया. अब दोनों टीमें मंगलवार को यहां के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे मैच में भिड़ेंगी. गुवाहाटी में सभी को इंतजार था कि जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन के वापसी देखने को मिलेगी लेकिन बारिश और गीली पिच ने इस इंतजार को इंदौर पहुंचा दिया. पहले मैच में भी इन दोनों पर फोकस था और इस मैच में भी यह जारी रहेगा. हां एक अंतर यह आएगा कि बाकी के दो मैचों में टीमों के पास प्रयोग के विकल्प कम हो जाएंगे क्योंकि सीरीज हथियाने के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी है. ऐसे में संजू सैमसन का मैदान पर उतरने का इंतजार बढ़ सकता है. पहले मैच में टॉस हुआ था और टीम में सैमसन को जगह नहीं मिली थी. इस सीरीज की शुरुआत से उम्मीद थी कि श्रीलंका जैसी टीम के साथ सैमसन को मौका दिया जा सकता है. पहला मैच रद्द होने से बाकी के दोनों मैच अहम हो गए हैं और इस लिहाज से हो सकता है कि कप्तान विराट कोहली टीम में प्रयोग न करें. विंडीज को मात दे भारत ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की थी लेकिन मैच नहीं हो पाया जिससे उसे एक और हल्का ब्रेक मिल गया. अब बुमराह, धवन भी बेताब होंगे की वह अपनी लय हासिल करें. श्रीलंका से बेहतर मौका उन्हें मिल भी नहीं सकता. इस मैदान पर अभी तक एक ही टी-20 मैच खेला गया जो इन दोनों टीमों के बीच में ही 22 दिसंबर, 2017 को खेला गया था. इस मैच में भारत ने 88 रनों से जीत हासिल की थी. उस मैच में रोहित शर्मा ने शतक जमाया था और भारत को टी-20 के अपने सर्वोच्च स्कोर 260 रनों तक पहुंचा दिया था. इंदौर की विकेट भी बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. इस सीरीज में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है लेकिन धवन और उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल भी बड़ा स्कोर करने का माद्दा रखते हैं. वहीं कप्तान कोहली भी किसी लिहाज से पीछे रहने वाले नहीं है. श्रीलंका की उस टीम के कुछ खिलाड़ी जैसे एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला भी इस टीम में हैं. श्रीलंका की कोशिश होगी की इस मैदान पर वह नई यादें जो उसके लिए सकारात्मक हो, लेकर जाए. टीमें (सम्भावित): भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर. श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वानिंडु हसारंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नाडो, अविश्का फर्नाडो, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरु कुमारा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, भानुका राजापक्षा, कासुन राजिथा, लक्षण संदकाना, दासुन शनका, इसुरु उदाना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget