एक्सप्लोरर

Mohali Test: शेन वॉर्न और रॉडनी मार्श के सम्मान में एक मिनट तक पसरा रहा सन्नाटा, ब्लैक आर्मबैंड पहनकर खेल रहे हैं खिलाड़ी

भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न और रॉडनी मार्श को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

भारत-श्रीलंका (IND vs SL) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज मैच का दूसरा दिन है. आज का खेल शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूर्व क्रिकेटर रॉडनी मार्श (Rodney Marsh) और शेन वॉर्न (Shane Warne) की याद में एक मिनट का मौन (Silence) रखा. आज भारत और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने इन दोनों ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के सम्मान में बाह में काली पट्टी (Black Armbands) भी पहन रखी है.

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर शेन वॉर्न और विकेटकीपर रॉडनी मार्श का शुक्रवार को निधन हो गया था. ये दोनों पूर्व खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र के महान खिलाड़ी थे.

थाईलैंड में छुट्टियां मनाने गए थे वॉर्न
शेन वॉर्न थाईलैंड में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे. यहां उन्हें एक विला के कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया. अब तक जो जानकारियां उपलब्ध हैं, उनके मुताबिक, शेन वॉर्न का निधन हार्टअटैक की वजह से हुआ. 52 वर्षीय इस पूर्व खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे. 

दिल का दौरा पड़ने से रॉडनी मार्श की मौत
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रॉडनी मार्श को गुरुवार को क्वींसलैंड में दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद उन्हें एडिलेड के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका निधन हो गया. उन्होंने 1970 से 1984 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल मैच खेले थे. वे 72 वर्ष के थे. उन्होंने विकेट के पीछे 355 शिकार किए. रॉडनी ने जब संन्यास लिया, तब वे इन 355 शिकार के साथ टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल विकेटकीपर थे.

महिला वर्ल्ड कप के मुकाबले में भी दी गई श्रद्धांजलि
न्यूजीलैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले से पहले भी इन दोनों दिग्गजों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों ने भी ऑस्ट्रेलिया के इन दो दिग्गजों को मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़ें..

आज तक भारत में टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है श्रीलंकाई टीम, ऐसा है ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड

यूक्रेन पर हमला कर खेलों में अलग-थलग पड़ा रूस, अब वर्ल्ड एथलेटिक्स ने लगाया बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget