एक्सप्लोरर

IND vs SA: पहले टी20 में उमरान मलिक को नहीं मिलेगा डेब्यू का मौका, कोच राहुल द्रविड़ ने दिए संकेत

India vs South Africa 1st T20: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले उमरान मलिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू का मौका मिलने की उम्मीद की जा रही थी.

India vs South Africa 1st T20, Umran Malik: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी खतरनाक स्पीड से बड़े बड़े बल्लेबाजों को चित करने वाले जम्मू कश्मीर के स्पीडस्टार उमरान मलिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू का मौका नहीं मिलेगा. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इसके संकेत दिए हैं. 

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने हमेशा निरंतरता पर भरोसा किया है और उन्होंने मंगलवार को साफ संकेत दिये कि तेज गेंदबाज उमरान मलिक को अपनी बारी आने के लिये इंतजार करना पड़ सकता है.

द्रविड़ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बृहस्पतिवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले बोल रहे थे . उन्होंने उमरान के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हमें देखना होगा कि उसे खेलने का कितना समय दे सकते हैं . हमारे पास बड़ी टीम है और हर कोई प्लेइंग इलेवन में नहीं हो सकता. उन्होंने आगे कहा, मुझे निरंतरता पसंद है और मैं लोगों को समय देने में विश्वास करता हूं. अर्शदीप ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और वह भी उम्दा खिलाड़ी है."

द्रविड़ ने कहा, "हमारे पास हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान के रूप में थोड़े अनुभवी खिलाड़ी भी हैं जो पिछली सीरीज खेले थे. युवा खिलाड़ियों का भी होना अच्छी बात है जिससे पूल बड़ा होता है . देखते हैं कि वे क्या कर सकते हैं .’’

उन्होंने उमरान की तारीफ करते हुए कहा, "वह काफी तेज गेंदबाजी करता है. आईपीएल में भारतीय गेंदबाजों को इतनी तेज गेंदबाजी करते देखकर अच्छा लगा . वह जितना अधिक खेलेगा , उतना निखरेगा . मैं चाहूंगा कि वह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करे."

यह भी पढ़ें-

Abdul Qayoom से लेकर Umran Malik तक, जम्मू-कश्मीर से निकले कई घातक तेज गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget