एक्सप्लोरर

Ind vs SA: दीपक चाहर के चेहरे पर दिखा टीम इंडिया की हार का दर्द, हुए भावुक, तस्वीरें वायरल

Deepak Chahar: दीपक चाहर ने 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ आठवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की.

Deepak Chahar Reaction: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे का अंत हार के साथ किया है. वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम की 4 रनों से शिकस्त हुई है. वह 0-3 से सीरीज हार गई. हालांकि जब दीपक चाहर बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि टीम इंडिया ये मुकाबला जीत जाएगी. लेकिन उनके आउट होते हुए टीम इंडिया की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. दीपक चाहर ने 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ आठवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की.

दीपक चाहर जब पवेलियन लौटे तब टीम इंडिया को 11 रनों की जरूरत थी. लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 5 रन जोड़ सकी औऱ 4 रन से मुकाबला हार गई. इस हार का दर्द दीपक चाहर के चेहरे पर साफ दिखा. मैच के बाद वह भावुक नजर आए. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं. 

दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 287 रन बनाई थी. इसके जवाब में भारतीय टीम 49.2 ओवर में 283 रनों पर ऑलआउट हो गई और मेज़बान टीम ने चार रनों से मुकाबला जीत लिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए बल्लेबाज़ी में क्विंटन डिकॉक ने 124 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में Andile Phehlukwayo और Lungi Ngidi ने तीन-तीन विकेट चटकाए. 

कोहली और धवन की पारी बेकार

289 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 18 रनों के कुल स्कोर पर कप्तान केएल राहुल पवेलियन लौट गए. उन्होंने 10 गेंदों में 9 रन बनाए. इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने अर्धशतक जड़ टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया था. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की. 

शिखर धवन 73 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की बदौलत 61 रन बनाकर आउट हुए. वहीं किंग कोहली ने 84 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 65 रन बनाए. इसके बाद ऋषभ पंत शून्य पर आउट हो गए.  सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को बेहतरीन शुरुआत मिली. लेकिन दोनों सेट होने के बाद आउट हो गए. अय्यर ने 34 गेंदों में 26 और सूर्यकुमार ने 32 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की बदौलत 39 रन बनाए.

ये भी पढ़ें- IND vs SA 3rd ODI: दीपक चाहर की अद्भुत पारी पर फिरा पानी, 4 रनों से दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे, सीरीज में किया क्लीन स्वीप

क्या 34 साल के Rohit Sharma को अगला टेस्ट कप्तान बनाना चाहिए? पूर्व कोच Ravi Shastri ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC करने वाला है बड़ा खेल! अब सिर्फ 18 महीने खेले जाएंगे वनडे मैच, टी20 की आ रही नई चैंपियनशिप; जानें क्या है अपडेट
ICC करने वाला है बड़ा खेल! अब सिर्फ 18 महीने खेले जाएंगे वनडे मैच, टी20 की आ रही नई चैंपियनशिप
ICC ट्रॉफी का 'किंग' ऑस्ट्रेलिया, जीत चुका है 24 खिताब, दूसरे नंबर पर भारत; देखें दोनों में कितना अंतर
ICC ट्रॉफी का 'किंग' ऑस्ट्रेलिया, जीत चुका है 24 खिताब, दूसरे नंबर पर भारत; देखें दोनों का अंतर
7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को मिली बंपर प्राइज मनी, फाइनल हारने पर इंग्लैंड भी मालामाल
7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को मिली बंपर प्राइज मनी, फाइनल हारने पर इंग्लैंड भी मालामाल
W, W, W, W... 'डबल हैट्रिक' से श्रीलंका के दासुन शनाका ने रचा इतिहास, हारा हुआ मैच जीत गई टीम
W, W, W, W... 'डबल हैट्रिक' से श्रीलंका के दासुन शनाका ने रचा इतिहास, हारा हुआ मैच जीत गई टीम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget