एक्सप्लोरर

IND vs SA: क्विंटन डीकॉक बोले, 'नहीं पता कप्तानी का खेल पर क्या असर पड़ेगा'

IND vs SA: कप्तानी मिलने पर मेहमान टीम के कप्तान क्विंटन डीकॉक ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस नई जिम्मेदारी का उन पर नकारात्मक असर पड़ेगा या सकारात्मक

कप्तान फाफ डुप्लेसिस के टीम के साथ नहीं होने की वजह से युवा बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को भारत दौरे पर टीम की कप्तानी की नई जिम्मेदारी दी है. इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद डीकॉक थोड़े चिंतित है, इसका खुलासा उन्होंने खुद आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. डीकॉक ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस नई जिम्मेदारी का उन पर नकारात्मक असर पड़ेगा या सकारात्मक लेकिन वह इस बारे में अधिक नहीं सोच रहे. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आज भारत के खिलाफ दूसरे टी20 से ठीक पहले कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो अधिक चिंतित नहीं हूं. यह मेरे करियर का नया मील का पत्थर है, मुझे अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है. तय नहीं हूं कि इसका मुझ पर नकारात्मक असर पड़ेगा या सकारात्मक.’’ आईपीएल में नियमित तौर पर खेलने वाले डीकॉक भारत की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. डीकॉक ने पिछले साल मुंबई इंडियन्स के साथ मिलकर आईपीएल खिताब जीता था. यह पूछने पर कि क्या डुप्लेसिस और एबी डिविलियर्स की तरह वह टीम के साथ मेंटर की भूमिका निभाने को तैयार है, डीकॉक ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने (डुप्लेसिस और डिविलियर्स) मुझे उस तरह खेलने की काफी आजादी दी जैसे मैं खेलना चाहता हूं. मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि उनकी गैरमौजूदगी में इसमें कुछ बदलाव होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि उन्हें भी अपने करियर के दौरान वे चीजें करनी पड़ी जो हम कर रहे हैं. टीम के नेतृत्व समूह में हमने इस बारे (युवाओं को निखारने पर) में बात की. अब तक यह नियंत्रण में है लेकिन युवा नेतृत्वकर्ता समूह के रूप में हम अब भी चीजों को सीख रहे हैं.’’ डीकॉक ने कहा कि कुछ युवाओं को इस दौरान अधिक मौके मिल सकते हैं जबकि कुछ को नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोई संख्या नहीं बता सकता. किसी के लिए यह एक हो सकता है और किसी के लिए 10, इसलिए मैं कुछ कह नहीं सकता.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget