एक्सप्लोरर

Ind vs SA, 2nd Test: Johannesburg टेस्ट मैच में इस Playing 11 के साथ उतरेगी टीम इंडिया! ये दिग्गज हो सकता है बाहर

Team India: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कम ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तेज गेंदबाजों के लिए मददगार जोहान्सबर्ग की पिच पर टीम इंडिया एक एक्सट्रा पेसर के साथ उतर सकती है.

Team India Playing 11 Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मैच आज (सोमवार) से जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. सेंचुरियन (Centurion) में खेले गए सीरीज के पहले मैच में उसने 113 रनों से जीत दर्ज की थी. जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है. वहीं, जोहान्सबर्गइस के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी शानदार है. वह यहां पर एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है. टीम इंडिया अगर वांडरर्स में टेस्ट मैच जीत लेती है तो वह पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज अपने नाम करेगी. 

जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कम ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तेज गेंदबाजों के लिए मददगार जोहान्सबर्ग की पिच पर टीम इंडिया एक एक्सट्रा पेसर के साथ उतर सकती है. विराट कोहली अपने स्टार स्पिनर आर अश्विन को प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं और उनकी जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव को शामिल किया जा सकता है. उमेश यादव लगातार 135 किमी प्रति घंटे की ज्यादा रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में उन्हें इस पिच से मदद मिलने की पूरी संभावना है. 

ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव. 

विराट के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

टीम इंडिया अगर इस मुकाबले को जीत लेती है तो कप्तान विराट कोहली के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. कोहली बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे. टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है. 

टीम इंडिया अगर जोहान्सबर्ग में टेस्ट मैच जीत जाती है तो विराट कोहली स्टीव वॉ की बराबरी कर लेंगे. स्टीव वॉ ने 57 टेस्ट में कप्तानी करते हुए 41 में जीत हासिल की, जबकि कोहली ने 67 में से 40 मैच जीते हैं. उनके पास जोहान्सबर्ग में वॉ की बराबरी करने का मौका है.

ये भी पढ़ें- Watch Video: पाकिस्तानी गेंदबाज का बड़ा कारनामा, डेब्यू मैच के पहले ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट चटकाए

Ashes: 'पिंक टेस्ट' में नहीं दिखाई देंगे ग्लेन मैकग्रा, जानें इस टेस्ट से क्या है उनका खास कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget