एक्सप्लोरर

IND vs SA: ईडन गार्डन्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टक्कर, जानें आज कैसा होगा पिच का मिजाज

IND vs SA, WC 2023: वर्ल्ड कप में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आमने-सामने होगी. दोनों ही टीमें सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म कर चुकी हैं.

IND vs SA Pitch Report: वर्ल्ड कप 2023 में आज (5 नवंबर) टीम इंडिया की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होगी. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में इस मैदान पर अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों ही मैचों में गेंदबाज हावी रहे हैं. फास्ट बॉलर्स और स्पिनर्स दोनों को लगभग बराबर मदद मिली है. आज के मैच में भी पिच का मिजाज कुछ इसी तरह रहने की उम्मीद है.

वैसे, आईपीएल मुकाबलों में यहां खूब रन बरसते देखे गए हैं लेकिन वर्ल्ड कप के पिछले दो मैचों में पिच का बर्ताव गेंदबाजों के सपोर्ट में नजर आया है. इन दोनों मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 230 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. यहां तेज गेंदबाज विकेट लेने में आगे हैं तो इकोनॉमी रेट में स्पिनर्स ज्यादा बेहतर हैं. पिछले मैच में यहां रात के वक्त ओस भी देखी गई थी, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी कुछ आसान नजर आई थी. आज भी पिच से गेंदबाजों को मदद के अच्छे आसार हैं. हालांकि बल्लेबाजों के पास भी यहां मौका होगा.

कैसे रहे हैं मैदान के आंकड़े?
वनडे क्रिकेट में भी इस मैदान का मिला-जुला रूप देखने को मिला है. यहां ज्यादातर गेंदबाज हावी रहे हैं लेकिन बल्लेबाजों ने भी कभी-कभी खुब रंग जमाया है. यहां हुए 33 मैचों में 8 बार 300 से ज्यादा रन बने हैं. यहां एक बार 400+ का स्कोर भी बन चुका है. वहीं, 21 बार ऐसा भी हुआ है जब टीमें यहां 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई हैं.

इस मैदान पर पिछले 9 मैचों में 7 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. हालांकि आज यहां रात में औस गिरने की संभावना देखते हुए चेज़ करने वाली टीम की जीत के ज्यादा चांस होंगे.

भारतीय टीम ने यहां कुल 22 मैच खेले हैं. इनमें उसे 13 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड भी यहां ठीक-ठाक रहा है. प्रोटियाज टीम ने इस मैदान पर 4 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 2 जीत और 2 हार मिली है.

यह भी पढ़ें...

Team India: वर्ल्ड कप 2023 में अद्भुत रहा टीम इंडिया का अब तक का सफर, पढ़ें सेमीफाइनल तक पहुंचने की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget