एक्सप्लोरर

IND vs SA Test: टूट जाएगा दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीत का सपना? सेंचुरियन टेस्ट में पिछड़ चुकी है टीम इंडिया; जानें दूसरे दिन का हाल

Centurion Test: सेंचुरियन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया पर 11 रन की बढ़त हासिल कर ली है.

IND vs SA Centurion Test 2nd Day: दक्षिण अफ्रीका में आज तक टेस्ट सीरीज न जीत पाने का दर्द लेकर इस सिलसिले को तोड़ने उतरी टीम इंडिया मुश्किलों में है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन ही वह बुरी तरह पिछड़ चुकी है. सेंचुरियन में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका 11 रन की लीड ले चुकी है और उसके पास अभी भी 5 विकेट बाकी है.

आज दूसरे दिन की शुरुआत में ही भारतीय टीम की पहली पारी 245 के स्कोर पर सिमट गई. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 256 रन बना डाले. अपने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे डीन एल्गर अभी भी 140 रन बनाकर नाबाद हैं. अगर तीसरे दिन भी दक्षिण अफ्रीका इसी तरह रन बनाती रही तो भारतीय टीम के लिए इस टेस्ट को बचाना मुश्किल हो जाएगा. महज दो मैचों की टेस्ट सीरीज होने की वजह से टीम इंडिया के पास यहां अगले टेस्ट में वापसी का मौका भी नहीं बचेगा.

केएल राहुल का शतक
मैच का पहला दिन बारिश से बाधित रहा था और टीम इंडिया ने 59 ओवर के खेल में 8 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे. यहां केएल राहुल ने टीम इंडिया को संकट से उबारा था. मैच के दूसरे दिन की शुरुआत में भी केएल राहुल ने अपनी पारी को जारी रखा. उन्होंने लाजवाब शतक जमाया. वह 101 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के साथ ही भारतीय टीम की पहली पारी का अंत हुआ. भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत में महज 8.4 ओवर ही खेले और 245 पर ढेर हो गई.

एल्गर और टोनी के बीच 93 रन की साझेदारी
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी खराब रही. 11 रन के कुल योग पर एडन मारक्रम (5) को मोहम्मद सिराज ने चलता कर दिया. यहां से डीन एल्गर और टोनी डि जोर्जी ने 93 रन की साझेदारी कर प्रोटियाज टीम को अच्छी स्थिति में ला दिया. टोनी 28 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने. 113 रन के कुल योग तक आते-आते प्रोटियाज टीम ने कीगन पीटरसन (2) का विकेट भी गंवा दिया. उन्हें भी बुमराह ने आउट किया.

एल्गर ने डेविड के साथ भी जोड़े 131 रन
डीन एल्गर एक छोर पर टिके रहे. चौथे विकेट के लिए उन्होंने डेविड बेडिंघम के साथ मिलकर 131 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को बैकफुट पर ला दिया. 244 के कुल योग पर डेविड (56) को सिराज ने बोल्ड किया. इसके ठीक बाद एक विकेट और गिरा. विकेटकीपर काइल वेरीन (4) प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बन बैठे. हालांकि इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक प्रोटियाज टीम ने अन्य कोई विकेट नहीं गंवाया.

140 रन पर नाबाद हैं एल्गर
दूसरे दिन का खेल खराब लाइट की वजह से जल्द रोकना पड़ा. स्टम्प्स तक दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए. यहां डीन एल्गर अब भी 140 रन बनाकर नाबाद हैं. तीसरे दिन उनके साथ मार्को यान्सिन (3) पारी को आगे बढ़ाएंगे. प्रोटियाज टीम में अभी टेंबा बावुमा की बल्लेबाजी आना बाकी है. जेराल्ड कोएत्जी भी अच्छी तरह से बैट चलाना जानते हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA Test: डीन एल्गर ने भारतीय गेंदबाजों को धोया तो टारगेट पर आए रोहित, रवि शास्त्री ने इस फैसले पर उठाए सवाल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget