एक्सप्लोरर

IND vs SA: रोहित शर्मा ने जीत के बाद बताया केपटाउन टेस्ट के लिए क्या था प्लान, पिच को लेकर भी दिया बड़ा बयान

IND vs SA 2nd Test: केपटाउन टेस्ट में जीत के बाद भारतीय कप्तान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका हमेशा हमारे लिए चुनौती पेश करता है और यहां आकर जीत हासिल करके हम गर्व महसूस कर सकते हैं.

India Vs South Africa 2nd Test, Rohit Sharma: केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया. न्यूलैंड्स के मैदान पर टीम इंडिया ने सिर्फ डेढ़ दिन में ही ऐतिहासिक जीत दर्ज की. हालांकि, टीम इंडिया एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने से चूक गई. यहां जानिए दूसरे टेस्ट में जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कुछ कहा है. 

केपटाउन टेस्ट में जीत के बाद अपने प्लान को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा, "एक बड़ी उपलब्धि. हमें सेंचुरियन में की गई गलतियों से सीखना था. हमने बहुत अच्छी वापसी की, खासकर हमारे गेंदबाजों ने. हमने जो प्लान बनाए, उससे लड़कों को फायदा मिला. हम जानते थे कि यह एक छोटा मैच होने वाला है, हम जानते थे कि यहां रन मायने रखेंगे. 100 रनों की बढ़त हासिल करना बहुत महत्वपूर्ण था." वहीं सिराज को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, "बहुत खास, कुछ ऐसा जो आपको अक्सर देखने को नहीं मिलता. हमने चीजों को सरल रखने की बात की और वही हुआ. बाकी काम पिच ने कर दिया." 

वहीं पिच को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "मुझे इस तरह की पिचों पर खेलने में तब तक कोई परेशानी नहीं है, जब तक भारत में हर कोई अपना मुंह बंद रखेगा और भारतीय पिचों को लेकर शिकायत नहीं करेगा. आप यहां खुद को चुनौती देने आते हैं और जब लोग भारत आते हैं तो यह भी चुनौतीपूर्ण होता है."

दक्षिण अफ्रीका में पहली सीरीज न जीत पाने को लेकर रोहित ने कहा, "पिछले 4-5 सालों में हम एक बहुत अच्छी ट्रैवलिंग टीम बन गए हैं. हमने भारत के बाहर काफी अच्छा क्रिकेट खेला है, हम भारत के बाहर प्रदर्शन पर काफी गर्व महसूस करते हैं. हम सीरीज जीतना पसंद करते, लेकिन आपको सबकुछ नहीं मिल सकता है. दक्षिण अफ्रीका एक शानदार टीम है, वे हमेशा हमें चुनौती देते हैं, शायद यही कारण है कि हम कोई सीरीज नहीं जीत पाए हैं."

यह भी पढ़ें-

WTC 2023-25 Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, हार से अफ्रीका को हुआ भारी नुकसान

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget