एक्सप्लोरर

IND vs SA, 3rd Test Day-3: दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई साउथ अफ्रीका की टीम, भारत जीत से सिर्फ दो विकेट दूर

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में मेहमान साउथ अफ्रीका ने महज 132 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए. इस मुकाबले को जीतने के लिए भारत को सिर्फ दो विकेट की जरूरत है.

भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच में जीत से बस दो कदम की दूरी पर है. भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए हैं. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया था. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका संभल नहीं सकी और लगातार विकेट खोती रही. वह अभी भी भारत से 203 रन पीछे है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक थेयुनिस डे ब्रूयन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. ब्रयून इस मैच में अंतिम-11 में नहीं थे लेकिन ओपनर बल्लेबाज डीन एल्गर (16) के चोटिल होने के बाद वह कनसेशन खिलाड़ी के तौर पर मैदान में आए. उनके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 27, डीन पीट ने 23 रन बनाए. भारत के लिए मोहम्मद शमी तीन, उमेश यादव दो, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन एक-एक विकेट ले चुके हैं. इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी. उसके अधिकतर बल्लेबाज संघर्ष करते रहे. जुबेर हमजा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. उन्होंने टेम्बा बावुमा (32) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी के अलावा लिंडे (37) और एनरिक नोर्टजे (4) आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े जो इस पारी में साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, रवींद्र जडेजा के हिस्से दो-दो सफलताएं आईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget