एक्सप्लोरर

IND vs SA 2nd Test: आज से शुरू होगा केपटाउन टेस्ट का रोमांच, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z बातें

Cape Town Test: दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आज तक भारतीय टीम एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीत पाई है. टीम इंडिया इस सिलसिले को तोड़ने के लिए आज मैदान में होगी.

IND vs SA 2nd Test Match Preview: भारतीय टीम आज (3 जनवरी) से साल 2024 का अपना अभियान शुरू कर रही है. टीम इंडिया आज केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका से टक्कर लेगी. दोपहर 1.30 बजे यह मुकाबला शुरू होगा. दो मैचों की टेस्ट सीरीज के इस दूसरे मुकाबले में रोहित एंड कंपनी पर जीत दर्ज करने का भारी दबाव होगा.

टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी है. इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने का सपना भी टूट चुका है. अब टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज को ड्रॉ कराने के मकसद से मैदान में उतरेगी.

यह मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. यहां भारतीय टीम अब तक 6 टेस्ट मैच खेले चुकी है, जिनमें उसे 4 में हार मिली है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. यानी केपटाउन में वह आज तक टेस्ट मुकाबला नहीं जीत पाई है. भारतीय टीम की कोशिश केपटाउन में अपने इस खराब रिकॉर्ड को भी दुरुस्त करने की होगी.

कैसा होगा पिच का मिजाज?
न्यूलैंड्स की पिच पर अच्छी खासी घास मौजूद है. आमतौर पर यहां इतनी घास कम ही देखी जाती है. ऐसे में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है. मौसम भी फास्ट बॉलर्स को ही मदद देता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, यहां मैच के दौरान हल्की हवा चलती रहेगी, जिससे गेंद को मूवमेंट ज्यादा मिलेगा. मैच की शुरुआत में जरूर तेज गेंदबाज हावी रहेंगे लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा यहां स्पिनर्स की भी भूमिका अहम होगी.

क्या कहती है वेदर रिपोर्ट?
पिछले मुकाबले की तरह इस बार यहां बारिश बाधा नहीं बनेगी. केपटाउन में पांचों दिन मौसम साफ रहने वाला है. हल्की और तेज हवाएं चलती रहेंगी, बादल भी हल्के छाए रह सकते हैं लेकिन इससे मैच में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आएगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11?

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/मुकेश कुमार.

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडन मारक्रम, टोनी डिजॉर्जी, कीगन पीटरसन, जुबायर हमजा, डेविड बेडिंघम, काइल वेरीन (विकेटकीपर), मार्को यान्सिन, केशव महाराज/लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर.

कहां देखें लाइव मुकाबला?
यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें...

NZ vs SA: न्यूजीलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम देखकर भड़के स्टीव वॉ, बोले- 'अगर ICC कुछ नहीं करती है तो टेस्ट क्रिकेट..'

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget