एक्सप्लोरर

Ind vs SA: Dean Elgar से भिड़े Mohammad Siraj, जमकर हुई बहस, KL Rahul को करना पड़ा बीच-बचाव, Video

Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका की पारी के 65वें ओवर में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर से बहस करते दिखे.

Ind vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने जोहान्सबर्ग में खेले गए टेस्ट सीरीज (Test Series) के दूसरे मैच में टीम इंडिया (Team India) को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) रहे. उन्होंने 96 रनों की नाबाद पारी खेली. इस मुकाबले में कई मौके ऐसे आए जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्म बहस हुई. खेल के चौथे दिन भी ऐसा हुआ जब दक्षिण अफ्रीका टीम जीत की ओर बढ़ रही थी. 

दक्षिण अफ्रीका की पारी के 65वें ओवर में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर से बहस करते दिखे. इस ओवर में एल्गर ने सिराज के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था. एल्गर ने ओवर की पहली गेंद पर पुल शॉट खेलकर चौका उड़ा. इसके अगली गेंद पर ऑफ साइड में गेंद को चौके के लिए भेजा. अगली गेंद सिराज ने शॉर्ट गेंद डाली जो विकेटकीपर ऋषभ पंत के सिर के ऊपर से 5 वाइड रन के लिए चली गई.  

इसके अगली गेंद पर एल्गर ने सिराज को स्लिप्स के ऊपर से बेहतरीन चौका जड़ा और वह टेम्बा बावुमा की तरफ उनसे बात करने आए. चार चौके खाने के बाद सिराज ने एल्गर को कुछ कहा, जिसका साउथ अफ्रीकी कप्तान ने जवाब दिया. दोनों के बीच बातचीत और बढ़ती उससे पहले केएल राहुल और अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा.  

जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया के खिलाफ पहली जीत

इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ने ना सिर्फ सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली बल्कि उसने जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया के खिलाफ हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया है. इससे पहले साल 1992 से यहां खेले गए पांच मैच में भारत को दो में जीत मिली थी और तीन ड्रॉ रहे थे.  

दोनों टीमों का आमना-सामना अब 11 जनवरी से केपटाउन में होगा. ये सीरीज का निर्णायक मैच होगा. टीम इंडिया अगर इस मुकाबले को जीत जाती है तो वह सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लेगी और पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज भी जीत लेगी.  

ये भी पढ़ें- WTC Points Table: दक्षिण अफ्रीका ने अंक तालिका में लगाई लंबी छलांग, टीम इंडिया के करीब पहुंची

Ind vs SA: Johannesburg में हार के बाद भी टीम इंडिया के पास है इतिहास रचने का मौका, केपटाउन में कर सकती है ये कमाल

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज
वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज
190+ टारगेट को सबसे तेज हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, देखें टॉप-5 लिस्ट
190+ टारगेट को सबसे तेज हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, देखें टॉप-5 लिस्ट

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget