एक्सप्लोरर

IND vs PAK: अगले रविवार फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए कैसे बनेगा यह समीकरण

Asia Cup 2022: यूएई में चल रहे एशिया कप में 4 सितंबर को भी भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं.

Pak vs IND: एशिया कप (Asia Cup) में बीती रात हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को अंतिम ओवर में रोमांचक शिकस्त दी. भारतीय गेंदबाजों ने पहले पाक बल्लेबाजों को 147 रन पर समेटा और बाद में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस दौरान मैच की आखिरी तीन गेंदों में भारत को जीत के लिए 6 रन बनाने थे और हार्दिक पांड्या ने सपाट छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिला दी. क्रिकेट फैंस के लिए यह मैच पूरी तरह से एंटरटेनिंग रहा. अब जल्द ही इन दोनों टीमों की एक और टक्कर क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भरने के लिए तैयार है. जी हां, पूरी-पूरी संभावना है कि यह दोनों टीमें अगले रविवार को भी आमने-सामने होंगी.

दरअसल, एशिया कप 2022 के ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के साथ हांगकांग की टीम भी मौजूद है. भारतीय टीम तो पाकिस्तान के खिलाफ जीत ही चुकी है और हांगकांग के खिलाफ भी उसकी जीत तय मानी जा रही है. फिर पाकिस्तान टीम के लिए भी हांगकांग जैसी आसान टीम को हराना कोई बड़ी बात नहीं. यानी ग्रुप-ए में भारत पहले पायदान पर और पाकिस्तान दूसरे पायदान पर रहकर सुपर-4 स्टेज में पहुंचेगा.

सुपर-4 स्टेज में ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की टॉप दो-दो टीमें पहुंचेगी. यह मुकाबले 3 सितंबर को शुरू होंगे. तीन सितंबर को ग्रुप-बी की टॉप-2 टीमें आपस में भिड़ेंगी. इसके बाद 4 सितंबर यानी रविवार को ग्रुप-ए की टॉप-2 टीमों की टक्कर होगी. यानी समीकरण सही रहे तो 4 सितंबर को भारत-पाक के बीच एक और रोचक जंग देखने को नसीब होगी.

11 सिंतबर को होगा फाइनल
एशिया कप 2022 की 6 टीमों में सबसे मजबूत टीमों में भारत और पाकिस्तान का ही नाम शामिल है. यानी संभव है कि सुपर-4 मैचों में भारत और पाक अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंच जाए. अगर ऐसा होता है तो 11 सितंबर को होने वाले फाइनल में भी क्रिकेट प्रेमियों को भारत-पाक की टक्कर देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

Iranian Women in Football Stadium: 40 साल में पहली बार हुआ ऐसा, ईरान की महिलाओं ने स्टेडियम जाकर देखा घरेलू फुटबॉल मैच

Virat Kohli: मेंटल हेल्थ से जुड़े सवाल पर कोहली ने फिर से तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हां, मैं मानसिक तौर पर कमजोर महसूस कर रहा था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget